Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल • राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की • “भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश • बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज • दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र • ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह • बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश • छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह • पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रपति के शिमला दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा, 1000 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात

Updated on Sunday, April 26, 2026 18:51 PM IST

राष्ट्रपति के प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर जिला पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दौरे के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम सुरक्षित और बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके। इसके लिए केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है और अलग-अलग स्थानों पर 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस द्वारा एंटी-सैबोटाज जांच, प्रवेश नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी, रूट सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

खास बात यह है कि आम लोगों के लिए किसी भी प्रकार का स्थायी ट्रैफिक प्रतिबंध लागू नहीं किया गया है, जिससे स्थानीय निवासी, पर्यटक और रोजाना यात्रा करने वाले लोग बिना परेशानी के आ-जा सकेंगे। हालांकि, वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान कुछ समय के लिए कुछ मार्गों पर यातायात को रोका या डायवर्ट किया जा सकता है। इस दौरान वैकल्पिक मार्ग भी लागू किए जाएंगे और जरूरत पडऩे पर भारी वाहनों को दूसरे रास्तों से भेजा जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा पहले से योजना बनाकर करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। साथ ही सडक़ किनारे या प्रतिबंधित स्थानों पर वाहन खड़ा करने से बचें। आपात सेवाओं को ध्यान में रखते हुए एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहनों को हर हाल में प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके।

पुलिस ने होटल, गेस्ट हाउस संचालकों को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहां ठहरने वाले मेहमानों का पूरा रिकॉर्ड रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इसके अलावा किरायेदारों और घरेलू सहायकों का सत्यापन करना भी जरूरी बताया गया है। दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों से अपने आसपास सफाई बनाए रखने और सुरक्षा जांच में सहयोग करने की अपील की गई है। आम लोगों से भी कहा गया है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कोई भी सामान बिना देखरेख के न छोड़ें और अगर कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। जिला पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दौरे के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं और आम जनता के सहयोग से यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न होगा।

 

Have something to say? Post your comment
हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान

: हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान

Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

: Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

Shimla: प्रदेश सरकार ने CBSE से संबद्ध स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को दी मंजूरी

: Shimla: प्रदेश सरकार ने CBSE से संबद्ध स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को दी मंजूरी

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर भयानक हादसा: कुल्लू से पंजाब लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 4 लोगों की गई जान

: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर भयानक हादसा: कुल्लू से पंजाब लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 4 लोगों की गई जान

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

: कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

: घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

: 'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

: हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

: सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

X