Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल • राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की • “भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश • बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज • दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र • ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह • बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश • छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह • पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

हिमाचल प्रदेश

नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस ने किया समितियों का गठन, CM, डिप्टी सीएम और पार्टी अध्यक्ष शामिल

Updated on Friday, April 24, 2026 19:33 PM IST

प्रदेश के चार नगर निगमों में कांग्रेस ने अलग-अलग समितियों का गठन शुक्रवार को कर दिया है। हरेक समिति में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार को शामिल किया गया है। इसके अलावा तैनात किए प्रभारियों समेत मंत्री, विधायकों को जिला अध्यक्षों को समितियों में जगह दी गई है। दो पूर्व मंत्रियों को भी समिति में रखे है। पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार सुबह सीएम सुक्खू के साथ हुई बैठक में चर्चा के उपरांत इन समितियों का गठन किया गया है।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने शुक्रवार को चुनाव समितियों के गठन को लेकर अधिसूचना जारी की है। यह समितियां चारों नगर निगमों में चुनाव को लेकर पूरी रणनीति तैयार करेंगी। साथ ही प्रत्याशियों के चयन की जिम्मेवारी भी इन पर रहेगी। अधिसूचना के तहत सोलन नगर निगम चुनाव के लिए गठित की गई चुनाव समिति में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अलावा मंत्रियों में डा. कर्नल धनी राम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर व अनिरुद्ध सिंह को शामिल किया गया है। इनके अलावा विधायक संजय अवस्थी, विनोद सुल्तानपुरी, राम कुमार चौधरी, हरदीप सिंह बाबा और जिला अध्यक्ष सुभाष बरमानी को भी इसमें जगह दी गई है।


नगर निगम मंडी की इलेक्षन कमेटी में सीएम, प्रदेशाध्यक्ष व डिप्टी सीएम के अलावा विक्रमादित्य सिंह, जगत सिंह नेगी, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, प्रकाश चौधरी तथा विधायक चंद्रशेखर, सुंदर ठाकुर और जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर शामिल रहेंगे। नगर निगम धर्मशाला के लिए गठित की गई चुनाव समिति में भी सीएम, प्रदेशाध्यक्ष और डिप्टी सीएम के अतिरिक्त मंत्री चंद्र कुमार, एचपीटीडीसी के चयेरमैन आरएस बाली, राज्य सभा सांसद एवं जिला अध्यक्ष अनुराग शर्मा, विधायक केवल सिंह पठानिया, मलेंद्र राजन, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी और पूर्व विधायक अजय महाजन को जगह मिली है।


नगर निगम पालमपुर की तय इलेक्शन समिति में मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री के साथ-साथ मंत्री राजेश धर्माणी, योदवेंदर गोमा, राज्यसभा सांसद एवं कांगड़ा जिला अध्यक्ष अनुराग शर्मा के अलावा विधायक आशीष बुटेल, किशोरी लाल, संजय रत्न, भवानी सिंह पठानिया और कमलेश ठाकुर को शामिल किया गया है।


उल्लेखनीय है कि प्रदेश के चार निगम निगमों में 17 मई को मतदान होना है और इनके नतीजे 31 मई को घोषित होंगे। अहम है कि पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकाय चुनावों को सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। इनके चुनाव परिणाम आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा-कांग्रेस दोनों दलों की दशा और दिशा तय करेंगे।

 

Have something to say? Post your comment
हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान

: हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान

Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

: Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

Shimla: प्रदेश सरकार ने CBSE से संबद्ध स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को दी मंजूरी

: Shimla: प्रदेश सरकार ने CBSE से संबद्ध स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को दी मंजूरी

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर भयानक हादसा: कुल्लू से पंजाब लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 4 लोगों की गई जान

: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर भयानक हादसा: कुल्लू से पंजाब लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 4 लोगों की गई जान

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

: कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

: घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

: 'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

: हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

: सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

X