Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियां • भगवंत मान सरकार द्वारा ‘मेरा घर, मेरे नाम’ योजना के तहत अब तक 1,377 गांवों में 2.19 लाख से अधिक प्रॉपर्टी कार्ड वितरित: हरदीप सिंह मुंडियां • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 6 कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक; जायज़ मांगों के निपटारे के लिए विभागों को दिए निर्देश • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने निराधार दावों को लेकर चरनजीत सिंह चन्नी की कड़ी आलोचना की; भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में लॉटरी राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि का दिया हवाला • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों के लिए मोहाली तैयार, सेमीफाइनल 4 नवंबर को • हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 11 नव नियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र • चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल • साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान • नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी • अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में ट्रंप के दो साल के कार्यकाल का होगा आकलन

राष्ट्रीय

बंगाल में रिकॉर्ड मतदान के बाद अमित शाह ने किया मतदाताओं का अभिनंदन, बोले- यह सुशासन के नए युग की आहट

Updated on Friday, April 24, 2026 13:00 PM IST

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के मतदाताओं का अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि यह बंगाल में सुशासन के नए युग की आहट है। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में ऐतिहासिक मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता के सभी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए प्रदेश के मतदाताओं का अभिनंदन करता हूं। बंगाल के इतिहास के सबसे शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान के लिए माननीय चुनाव आयोग, सभी केंद्रीय सुरक्षा बलों (सीएपीएफ) के बहादुर जवानों और हमारी पश्चिम बंगाल पुलिस का भी अभिनंदन करता हूं। यह बंगाल में सुशासन के नए युग की आहट है।" पश्चिम बंगाल में गुरुवार को पहले चरण में 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग प्रक्रिया जारी रही। बंगाल में एसआईआर के बाद मतदान प्रतिशत में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई है।


पहले चरण में 152 विधानसभा क्षेत्रों के 3.6 करोड़ मतदाताओं ने पहले चरण में वोटिंग प्रतिशत को 92.88 प्रतिशत तक पहुंचाया, जो बंगाल के इतिहास में सबसे अधिक रहा। यह 2011 में बने पिछले रिकॉर्ड 84.72 प्रतिशत से भी काफी अधिक रहा। वहीं, 2021 के कुल विधानसभा चुनावों में कुल 81.5 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।


चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को कूचबिहार जिले में सबसे अधिक 96.04 प्रतिशत वोट पड़े। इसके अलावा, दक्षिण दिनाजपुर में 95.44 प्रतिशत, जलपाईगुड़ी में 94.65 प्रतिशत, बीरभूम में 94.51 प्रतिशत, मालदा में 94.46 प्रतिशत और उत्तर दिनाजपुर में 94.16 प्रतिशत मतदान हुआ।


आंकड़ों के अनुसार, मुर्शिदाबाद में 93.61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया, जबकि अलीपुरद्वार में 92.71 प्रतिशत, झारग्राम में 92.26 प्रतिशत, पश्चिमी मेदिनीपुर में 92.18 प्रतिशत, बंकुरा में 92.15 प्रतिशत, पूर्वी मेदिनीपुर में 91.21, पुरुलिया में 90.95, पश्चिम बर्धमान में 90.33 प्रतिशत और दार्जिलिंग में 88.80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कालिम्पोंग में सबसे कम 83.07 प्रतिशत वोट पड़े।

Have something to say? Post your comment
चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

: चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

: साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

: नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

: एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

: पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

: राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

: ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

: भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

: पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

: सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

X