Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियां • भगवंत मान सरकार द्वारा ‘मेरा घर, मेरे नाम’ योजना के तहत अब तक 1,377 गांवों में 2.19 लाख से अधिक प्रॉपर्टी कार्ड वितरित: हरदीप सिंह मुंडियां • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 6 कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक; जायज़ मांगों के निपटारे के लिए विभागों को दिए निर्देश • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने निराधार दावों को लेकर चरनजीत सिंह चन्नी की कड़ी आलोचना की; भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में लॉटरी राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि का दिया हवाला • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों के लिए मोहाली तैयार, सेमीफाइनल 4 नवंबर को • हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 11 नव नियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र • चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल • साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान • नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी • अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में ट्रंप के दो साल के कार्यकाल का होगा आकलन

राष्ट्रीय

दिल्ली हत्याकांड और अलवर रेप केस में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन गेमिंग में हुआ नुकसान बना अहम कड़ी

Updated on Friday, April 24, 2026 11:53 AM IST

जयपुर : राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ निवासी राहुल मीणा से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें ऑनलाइन लूडो जुए को एक अहम कड़ी माना जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसके दोस्त के बीच ऑनलाइन गेमिंग और जुए में भारी रकम हारने के बाद आपसी रंजिश, आर्थिक तंगी और बदले की भावना ने इस जघन्य अपराध को जन्म दिया। अलवर के एसपी सुधीर चौधरी ने आईएएनएस को बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी राहुल और पीड़िता के पति दोनों ही ऑनलाइन लूडो जुए से जुड़े थे और उन्होंने इसमें काफी पैसे गंवाए थे। इसी वित्तीय दबाव और व्यक्तिगत तनाव को मामले की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी राहुल मीणा (19) ने पहले अपने दोस्त की पत्नी के साथ अलवर में दुष्कर्म किया और कुछ ही घंटों बाद दिल्ली पहुंचकर एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। दोनों घटनाओं के बीच लगभग 7-8 घंटे का अंतर था।


जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले दिल्ली में घरेलू सहायक के रूप में काम कर चुका था, लेकिन वित्तीय अनियमितताओं के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद वह मार्च में अपने गांव लौट गया था।


21 अप्रैल को आरोपी अपने दोस्त के साथ एक शादी में गया था। वहां से वह बहाना बनाकर निकला और बाद में कथित तौर पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली पहुंचा और 22 अप्रैल की सुबह अधिकारी के घर में घुसकर हत्या की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी घर की दिनचर्या और चाबियों की जानकारी से परिचित था, जिसका उसने फायदा उठाया। घटना के बाद वह नकदी और गहने लेकर फरार हो गया, जिसे बाद में बरामद कर लिया गया।


सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को घर में प्रवेश करते और बाहर निकलते हुए देखा गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच दिल्ली और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम कर रही है।
जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि क्या आरोपी की लत ऑनलाइन गेमिंग और जुए तक सीमित थी या इसमें और लोग भी शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment
चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

: चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

: साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

: नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

: एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

: पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

: राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

: ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

: भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

: पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

: सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

X