Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल • राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की • “भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश • बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज • दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र • ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह • बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश • छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह • पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

हिमाचल प्रदेश

Chamba : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने डलहौजी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

Updated on Monday, April 20, 2026 20:12 PM IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज नागरिक चिकित्सालय डलहौजी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों की सुविधा के दृष्टिगत प्रेस क्लब डलहौजी के तहत एसडीएम कार्यालय के समीप प्रेस कक्ष का भी उद्घाटन किया।

कुलदीप सिंह पठानिया ने बचत भवन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में गत तीन वर्षों के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में ढांचा गत सुविधाओं के विस्तार के साथ- साथ आधुनिक प्रौद्योगिकी आधारित आवश्यक मशीनरी एवं उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसके चलते स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा मिल रहा है। जिससे लोगों को बेहतर, त्वरित एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो रही हैं।

कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में ज़िला चंबा का उल्लेख करते हुए कहा कि गत तीन वर्षों के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, विद्युत एवं सड़क नेटवर्क जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि चूंकि चंबा जिला भौगोलिक दृष्टि से काफी विस्तृत और बिखरा है। ऐसे में विभिन्न सुविधाओं की उपलब्धता एक चुनौती रही है। राज्य सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों तक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। जिनके सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर परिलक्षित हो रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नागरिक चिकित्सालय डलहौजी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने ज़िले के विकास को लेकर राज्य सरकार की प्राथमिकताओं का उल्लेख भी अपने संबोधन में किया।

कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 190 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का अधिकांश निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शीघ्र ही इन योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय मीडिया कर्मियों को प्रेस कक्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज और सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हुए जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाता है तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाता है।

 
Have something to say? Post your comment
हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान

: हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान

Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

: Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

Shimla: प्रदेश सरकार ने CBSE से संबद्ध स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को दी मंजूरी

: Shimla: प्रदेश सरकार ने CBSE से संबद्ध स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को दी मंजूरी

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर भयानक हादसा: कुल्लू से पंजाब लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 4 लोगों की गई जान

: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर भयानक हादसा: कुल्लू से पंजाब लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 4 लोगों की गई जान

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

: कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

: घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

: 'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

: हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

: सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

X