Sunday, 01 November 2026
BREAKING
• दिल्ली में बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती • वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित • दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा • दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर • फ्रांस में नकाबपोश उपद्रवी कौन? शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के बीच 'कैसर्स' पर नजर • नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस • भारत-यूएस के बाद अब ब्राजील में छाई डिजिटल फौज, 'लूला आर्मी' ने कैसे किया ये कमाल! • हूती विद्रोहियों की हिरासत में रहे यूएन कर्मी की मौत, गुटेरेस नाराज • ईरान समझौता करना चाहता है, बातचीत सही दिशा में; सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला: ट्रंप • नवंबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 10 रुपए महंगा, एटीएफ 1.37 रुपए बढ़ी

हरियाणा

भाजयुमो की बैठक में बोले बड़ौली -युवा हमारी ताकत | मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों से हताश कांग्रेस के नेता कर रहे हैं बेतूकी बयानबाजी : बड़ौली

Updated on Tuesday, September 02, 2025 20:33 PM IST

पंचकूला,   2 सितंबर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा के संगठन की ताकत है। उन्होंने कहा कि हमें संगठन को और अधिक मजबूत करना है। श्री बड़ौली ने कहा कि पीएम मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में चलने वाले सेवा पखवाड़ा में युवा मोर्चा का बहुत बड़ा योगदान रहने वाला है। ये बातें श्री बड़ौली ने मंगलवार को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में युवा मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेवा पखवाड़ा के तहत होने वाले कार्यक्रमों की योजना-रचना पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को सेवा पखवाड़ा के तहत होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई और जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। हर वर्ग के लोगों को मोदी और नायब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की उपलब्धियों से कांग्रेस हताश और निराश है, इसलिए कांग्रेस के नेता बेतूकी बयानबाजी कर रहे हैं। बैठक में उन्होंने मोदी सरकार और नायब सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया।
बैठक के बाद श्री बड़ौली ने कहा कि छह मोर्चों और सभी विभागों व प्रकोष्ठों की बैठकें हो चुकी हैं। आज की बैठक में युवा मोर्चा के सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।  उन्होंने कहा कि अब जिलावार मोर्चों और विभाग व प्रकोष्ठों की बैठकें 15 सितंबर तक संपन्न हो जाएगी।  सेवा पखवाड़ा के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा प्रदेश के सभी संगठनात्मक 27 जिलों में रक्तदान शिविरों का आयोजन करेगा। जिला स्तर पर स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्ति पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी।
श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता जिला व मंडल स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। वोकल फॉर लोकल कार्यक्रमों के जरिए लोगों को स्वदेशी के प्रति जागरूक करेंगे।  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सेवा पखवाडा के तहत प्रबुद्धजन व बुद्धिजीवी सम्मेलन होंगे साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पौधारोपण करेंगे। सेवा पखवाड़ा के तहत ही भाजपा के कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में पात्र लोगों की सहायता भी करेंगे।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग

हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला

: हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला

संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन

: संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन

नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल

: नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल

'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन

: 'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन

पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

: पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

: प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

: लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

: कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

X