पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पूरी कैबिनेट और आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों के साथ मिलकर प्रदेश में बाढ़ राहत कार्यों के लिए अपना एक महीने का वेतन देने का निर्णय लिया है। वहीं पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मानवता से प्रेम रखने वाले लोगों से अपील की कि वे बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए खुले दिल से योगदान दें।
August 29, 2025 01:16 PM