Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब

मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, सभी ‘AAP’ विधायक और पंजाब विस स्पीकर बाढ़ राहत के लिए देंगे एक महीने का वेतन

Updated on Friday, August 29, 2025 13:16 PM IST

यह ऐसा समय है, जब सभी पंजाबियों को एक-दूसरे का हाथ थामने के लिए आगे आना चाहिए

राज्य सरकार और प्रशासन इस संकट की घड़ी में लोगों को बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है

मानवता से प्रेम रखने वाले लोगों से विस स्‍पीकर की अपील-राहत के लिए खुले दिल से मदद दें

पंजाब में बाढ़ के कारण मानव, पशु, फसलें और हर प्रकार की वनस्पति को भी नुकसान हुआ है

संधवां ने कहा कि हमारे गुरुओं ने हमें कठिन समय में लोगों की सहायता करने की प्रेरणा दी है

बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पूरी कैबिनेट और आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों के साथ मिलकर प्रदेश में बाढ़ राहत कार्यों के लिए अपना एक महीने का वेतन देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति के कहर के कारण पंजाब को काफी नुकसान हुआ है और यह ऐसा समय है, जब सभी पंजाबियों को एक-दूसरे का हाथ थामने के लिए आगे आना चाहिए। वहीं पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भी अपने एक महीने का वेतन दान करने की घोषणा की है। उन्होंने मानवता से प्रेम रखने वाले लोगों से अपील की कि वे बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए खुले दिल से योगदान दें।

इस संकट की घड़ी में लोगों को बचाने के लिए प्रतिबद्ध

भगवंत मान ने कहा कि वे अपने मंत्रियों और ‘आप’ विधायकों के साथ मिलकर बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक महीने के वेतन का योगदान दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन इस संकट की घड़ी में लोगों को बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बाढ़ के कारण हर प्रकार की वनस्पति को नुकसान हुआ

वहीं, पंजाब विस स्पीकर संधवां ने बताया कि पंजाब में बाढ़ के कारण मानव, पशु, फसलें और हर प्रकार की वनस्पति को नुकसान हुआ है। 2 सितंबर से पहले राशन, दवाइयाँ, पीने का पानी, आटे की बोरियां, दालें, पशुओं के लिए चारा आदि दान करने की अपील की।

गुरुओं ने कठिन समय में लोगों की मदद की प्रेरणा दी

संधवां ने कहा कि हमारे गुरुओं ने हमें कठिन समय में लोगों की सहायता करने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए पंजाब के हर कोने तक पहुँचने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

स्पीकर द्वारा पहले 10 लाख की राशि भी दान की गई

मार्केट कमेटी कोटकपूरा के चेयरमैन गुरमीत सिंह आरैवाला और मेहर सिंह चन्नी ने कहा कि स्पीकर द्वारा पहले किए गए ऐलान के अनुसार दरिया के किनारों को मजबूत करने के लिए डीज़ल सेवा के लिए 10 लाख रुपए की राशि भी दान की गई है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

: पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

: जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

: पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

: पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

: नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

X