Thursday, 26 November 2026
BREAKING
• केंद्रीय गृह सचिव और IB प्रमुख आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की करेंगे समीक्षा • ‘आतंकवाद मानवता के खिलाफ सबसे जघन्य अपराध’, 26/11 मुंबई हमले की बरसी पर अमित शाह और राजनाथ समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि • राष्ट्रीय संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बाबासाहेब को किया नमन • UGC नेट दिसंबर 2026: परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी, 14 से 21 दिसंबर तक होंगे एग्जाम • कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, पीएम मोदी ने बताई विशेषता • ट्रंप ने 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव रखा • हिंद महासागर क्षेत्रीय संगठन की बैठक के लिए सेशेल्स और मॉरीशस के विदेश मंत्री दिल्ली पहुंचे • अमेरिकी अदालत ने ट्रंप की नागरिकता संबंधी नई पाबंदियों पर लगाई रोक • शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 265 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,864 के पार • रिकॉर्ड विदेशी निवेश और सस्ते कच्चे तेल के दम पर रुपया वित्त वर्ष 2027 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

खेल

हरभजन सिंह ने की हर्षित राणा की आलोचना, कहा- व्यवहार सही नहीं था

Updated on Wednesday, November 25, 2026 10:50 AM IST

मुंबई : एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में पाकिस्तान ए के खिलाफ भारत ए की तरफ से खेल रहे हर्षित राणा को अपने व्यवहार के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हर्षित पाकिस्तान ए के खिलाफ हुए मैच में बेहद आक्रामक नजर आए थे। उन्हें अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए भी देखा गया था। भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने हर्षित के व्यवहार की आलोचना की है।

हरभजन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "हर्षित राणा का व्यवहार सही नहीं था। ऐसा नहीं होना चाहिए। मुझे लगता है कि ऐसा व्यवहार आने वाली पीढ़ियों के लिए अच्छा उदाहरण नहीं है।"

एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट से पहले अंडर-19 एशिया कप खेला गया था। इस टूर्नामेंट में भी भारत और पाकिस्तान की टीमें दो बार टकराई थीं। लीग मैच में पाकिस्तान ने भारत को हराया था और इसमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों का व्यवहार गलत था। वहीं, फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी काफी आक्रामक नजर आए थे।

दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच लगातार हो रही उग्र प्रतिक्रियाओं को हरभजन सिंह ने गलत माना है। उन्होंने कहा कि हर चीज की सीमा होती है। खिलाड़ियों को सीमा पार करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि आईसीसी को दखल देना चाहिए। रिएक्शन कुछ ज्यादा ही हो रहे हैं। पहले, पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अपनी जीत के बाद रिएक्शन दिया, फिर भारतीय खिलाड़ियों ने भी अपनी जीत के बाद वैसा ही किया। राइजिंग स्टार्स वाले मैच में भी ऐसा ही हुआ। यह सही नहीं है। मुझे लगता है कि अगर खेल को खेल की तरह ही माना जाए तो बहुत बेहतर होगा। थोड़ा-बहुत हंसी-मजाक या आक्रामक व्यवहार हमेशा से खेल का हिस्सा रहा है। यह होना भी चाहिए क्योंकि इससे मुकाबले में मसाला आता है। लेकिन यह इतना आगे नहीं बढ़ना चाहिए कि बाद में आपको शर्मिंदगी महसूस हो। इसलिए, मुझे लगता है कि आईसीसी और संबंधित बोर्ड को आगे आना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसे मामले न हों।"

 

Have something to say? Post your comment
ईयर एंडर 2026: टी20 विश्व कप का खिताब, छक्कों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट के मैदान पर भारत के लिए बेमिसाल रहा यह साल

: ईयर एंडर 2026: टी20 विश्व कप का खिताब, छक्कों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट के मैदान पर भारत के लिए बेमिसाल रहा यह साल

क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में कैसा है भारत का टेस्ट रिकॉर्ड? 2020 में करना पड़ा था करारी हार का सामना

: क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में कैसा है भारत का टेस्ट रिकॉर्ड? 2020 में करना पड़ा था करारी हार का सामना

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पहली बार विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंची

: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पहली बार विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंची

बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइस पर कराया रजिस्ट्रेशन: रिपोर्ट

: बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइस पर कराया रजिस्ट्रेशन: रिपोर्ट

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी

: वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: यूएई ए ने भारत ए के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

: एशिया कप राइजिंग स्टार्स: यूएई ए ने भारत ए के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

झूलन गोस्वामी बर्थडे: मां को पसंद नहीं था क्रिकेट, बेटी बन गई वनडे की सबसे सफल गेंदबाज

: झूलन गोस्वामी बर्थडे: मां को पसंद नहीं था क्रिकेट, बेटी बन गई वनडे की सबसे सफल गेंदबाज

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से टिकनर बाहर, न्यूजीलैंड टीम में मैट फिशर को मिली जगह

: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से टिकनर बाहर, न्यूजीलैंड टीम में मैट फिशर को मिली जगह

सेंचुरियन में बांग्लादेश के नाम 'शर्मनाक रिकॉर्ड', टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

: सेंचुरियन में बांग्लादेश के नाम 'शर्मनाक रिकॉर्ड', टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

बार्सिलोना को झटका, यूईएफए चैंपियंस लीग मैच से बाहर रहेंगे लामिन यमाल

: बार्सिलोना को झटका, यूईएफए चैंपियंस लीग मैच से बाहर रहेंगे लामिन यमाल

X