Wednesday, 11 November 2026
BREAKING
• 'तुम हमारे दिलों में हो, और हमेशा रहोगे', भाई दूज पर सुप्रिया सुले ने अजित पवार को किया याद • पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले दर्ज, 1,575 किसानों पर जुर्माना • आज बंद होंगे श्री केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट, इस सीजन की वार्षिक चार धाम यात्रा संपन्न • पीएम मोदी ने नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं • भाई दूज भाई-बहन के बीच प्यार भरे रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक: पीएम मोदी • प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 22 नए एम्स स्वीकृत, 18 संस्थान पूरी तरह कार्यरत • केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ‘अर्थ सिस्टम साइंसेज काउंसिल’ की दूसरी आम बैठक की अध्यक्षता की • औद्योगिक कचरे से निर्माण सामग्री बनाने के लिए भारत-नॉर्वे मिलकर विकसित करेंगे तकनीक • सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए भारत और अमेरिका ने बढ़ाया सहयोग • ईरान ने परमाणु गतिविधियां दोबारा शुरू कीं तो अमेरिका करेगा कार्रवाई: पीट हेगसेथ

राष्ट्रीय

'तुम हमारे दिलों में हो, और हमेशा रहोगे', भाई दूज पर सुप्रिया सुले ने अजित पवार को किया याद

Updated on Wednesday, November 11, 2026 11:43 AM IST

मुंबई; नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी- शरदचंद्र पवार (एनसीपी-एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने भाई दूज के मौके पर अपने चचेरे भाई और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिगवंत अजित पवार को याद करते हुए भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि तुम (अजित पवार) हमारे दिलों में हो, और हमेशा रहोगे।

सुप्रिया सुले ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे अपनी बहनों और भाई अजित पवार के साथ थीं। भाई दूज के अवसर पर उन्होंने पोस्ट में लिखा, "भाई, यह तुम्हारे बिना पहली दिवाली और पहला भाऊ-बीज (भाई दूज) है। हर साल, हम बहनें इस दिन का कितनी बेसब्री से इंतजार करती थीं। लेकिन इस साल, जैसे ही भाऊ-बीज का दिन आया, मेरे मन में तुम्हारी अनगिनत यादें उमड़ आईं।"

सांसद सुप्रिया ने आगे लिखा, "हमारा साथ, हमारी बातचीत, हमारी हंसी-मजाक, मुझे आज भी याद है कि तुम हम बहनों के साथ कितने खुश होकर समय बिताते थे। वे पल, जो उस समय बहुत आम लगते थे, आज बहुत अनमोल हो गए हैं। भाई, आज के दिन तुम्हारी कमी बहुत खलती है। हम बहनें तुम्हें कितना याद करती हैं, इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। तुम हमारे दिलों में हो, और हमेशा रहोगे।"

इससे पहले, दिवंगत नेता अजीत पवार की याद में मंगलवार शाम विद्या प्रतिष्ठान परिसर में एक विशेष 'दीप वंदना' कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पारंपरिक दीप जलाए गए। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, सांसद पार्थ पवार, जय पवार, परिवार के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

गौरतलब है कि इस साल 28 जनवरी को, अजीत पवार को ले जा रहा विमान बारामती हवाई अड्डे के पास एक भयानक दुर्घटना का शिकार हो गया। विमान क्रैश हो गया और इस दुखद घटना में अजीत पवार की जान चली गई। यह न केवल पवार परिवार के लिए, बल्कि पूरे महाराष्ट्र राज्य के लिए एक बहुत बड़ा झटका था।

 

Have something to say? Post your comment
आज बंद होंगे श्री केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट, इस सीजन की वार्षिक चार धाम यात्रा संपन्न

: आज बंद होंगे श्री केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट, इस सीजन की वार्षिक चार धाम यात्रा संपन्न

पीएम मोदी ने नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

: पीएम मोदी ने नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

भाई दूज भाई-बहन के बीच प्यार भरे रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक: पीएम मोदी

: भाई दूज भाई-बहन के बीच प्यार भरे रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 22 नए एम्स स्वीकृत, 18 संस्थान पूरी तरह कार्यरत

: प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 22 नए एम्स स्वीकृत, 18 संस्थान पूरी तरह कार्यरत

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ‘अर्थ सिस्टम साइंसेज काउंसिल’ की दूसरी आम बैठक की अध्यक्षता की

: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ‘अर्थ सिस्टम साइंसेज काउंसिल’ की दूसरी आम बैठक की अध्यक्षता की

भारत-अमेरिका ने नशे के खिलाफ युद्ध को और मजबूत किया, नई दिल्ली में हुई अहम बैठक

: भारत-अमेरिका ने नशे के खिलाफ युद्ध को और मजबूत किया, नई दिल्ली में हुई अहम बैठक

विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की बात, यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा

: विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की बात, यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा

आईएनएस चिल्का में 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड, 3,300 से अधिक प्रशिक्षु होंगे शामिल

: आईएनएस चिल्का में 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड, 3,300 से अधिक प्रशिक्षु होंगे शामिल

हज-2027 के लिए भारत का कोटा 1,75,025 तय, किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब में समझौते पर किए हस्ताक्षर

: हज-2027 के लिए भारत का कोटा 1,75,025 तय, किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब में समझौते पर किए हस्ताक्षर

गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद को दी 1,400 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, 2028 तक नशामुक्त गुजरात का लक्ष्य

: गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद को दी 1,400 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, 2028 तक नशामुक्त गुजरात का लक्ष्य

X