Monday, 09 November 2026
BREAKING
• अमेरिका-ईरान वार्ता में गतिरोध, रूबियो बोले- तेहरान की मांगें स्वीकार नहीं • ट्रंप से आज मिलेंगे कतर के पीएम, ईरान पर होगी बड़ी बातचीत • इजरायल में सरकार गठन के लिए सियासी जोड़तोड़ तेज, नेतन्याहू के सहयोगियों पर आइजेनकोट की नजर • कैलिफोर्निया: जहाज से समुद्र में गिरा पियानोवादक, नौ घंटे तक तैरता रहा, मछुआरों ने बचाई जान • मिस्र ट्रेन हादसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई, 112 लोग घायल • 'बातचीत आगे बढ़ने पर नए हमले की बहुत कम संभावना है', ईरान मामले पर राष्ट्रपति ट्रंप • दुनियाभर के दूतावासों ने भारत के साथ मनाया रोशनी का पर्व, दिवाली की शुभकामनाएं दीं • जमशेदपुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल • दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण का कहर, कई इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब; 15 डिग्री तक गिरेगा तापमान • दीपावली के बाद बिगड़ी हवा आपको कर सकती है बीमार, फेफड़ों से लेकर दिल तक का ऐसे रखें ख्याल

राष्ट्रीय

यूपी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया

Updated on Saturday, November 07, 2026 17:18 PM IST

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थानों, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्यप्रभारित कर्मचारियों तथा यूजीसी वेतनमान पर कार्यरत पदधारकों का महंगाई भत्ता (डीए) 5 प्रतिशत बढ़ा दिया है।

अब कर्मचारियों को 58 प्रतिशत के स्थान पर 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। इस संबंध में शासनादेश भी शनिवार को जारी किया गया है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान नवंबर 2026 के नियमित वेतन के साथ किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

योगी सरकार का यह निर्णय प्रदेश के नियमित कर्मचारियों के साथ सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, शहरी स्थानीय निकायों और अन्य पात्र कर्मचारी वर्गों को भी राहत देने वाला है। शासनादेश के अनुसार, 1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 तक बढ़े हुए महंगाई भत्ते के एरियर के भुगतान के लिए अलग-अलग श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए व्यवस्था निर्धारित की गई है।

सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) से जुड़े कर्मचारियों के एरियर की राशि आयकर एवं सरचार्ज की कटौती के बाद निर्धारित सीमा के अंतर्गत उनके भविष्य निधि खाते में जमा की जाएगी। यह राशि 1 नवंबर 2027 तक खाते में जमा रहेगी। विशेष परिस्थितियों में अंतिम प्रत्याहरण के नियम लागू होंगे। राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) से आच्छादित कर्मचारियों के मामले में एरियर की 10 प्रतिशत राशि उनके टियर-1 पेंशन खाते में जमा की जाएगी। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार नियोक्ता के रूप में एरियर की 14 प्रतिशत राशि के बराबर अंशदान भी टियर-1 खाते में जमा करेगी। शेष 90 प्रतिशत राशि पीपीएफ खाते में जमा कराई जाएगी अथवा एनएससी के रूप में दी जाएगी।

एनएससी उपलब्ध न होने की स्थिति में संबंधित राशि नकद प्रदान की जाएगी। सरकार ने सेवानिवृत्त और सेवानिवृत्ति के करीब पहुंच चुके कर्मचारियों को विशेष राहत दी है। शासनादेश जारी होने से पहले जिन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त हो चुकी हैं, जो 1 जुलाई 2026 से शासनादेश जारी होने की तारीख के बीच सेवानिवृत्त हुए हैं अथवा अगले छह माह के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले हैं, उन्हें महंगाई भत्ते के बकाये की पूरी धनराशि नकद दी जाएगी।

 

Have something to say? Post your comment
दुनियाभर के दूतावासों ने भारत के साथ मनाया रोशनी का पर्व, दिवाली की शुभकामनाएं दीं

: दुनियाभर के दूतावासों ने भारत के साथ मनाया रोशनी का पर्व, दिवाली की शुभकामनाएं दीं

जमशेदपुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल

: जमशेदपुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण का कहर, कई इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब; 15 डिग्री तक गिरेगा तापमान

: दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण का कहर, कई इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब; 15 डिग्री तक गिरेगा तापमान

दीपावली के बाद बिगड़ी हवा आपको कर सकती है बीमार, फेफड़ों से लेकर दिल तक का ऐसे रखें ख्याल

: दीपावली के बाद बिगड़ी हवा आपको कर सकती है बीमार, फेफड़ों से लेकर दिल तक का ऐसे रखें ख्याल

उत्तराखंड स्थापना दिवस : 'यह सिर्फ शब्द नहीं, देवभूमि के प्रति विशेष लगाव है', पीएम मोदी के पत्र पर सीएम धामी ने जताया आभार

: उत्तराखंड स्थापना दिवस : 'यह सिर्फ शब्द नहीं, देवभूमि के प्रति विशेष लगाव है', पीएम मोदी के पत्र पर सीएम धामी ने जताया आभार

दीपावली के बाद पटियाला की हवा हुई जहरीली, एयर क्वालिटी इंडेक्स 499 तक पहुंचा, सांस लेना भी मुश्किल

: दीपावली के बाद पटियाला की हवा हुई जहरीली, एयर क्वालिटी इंडेक्स 499 तक पहुंचा, सांस लेना भी मुश्किल

'देवभूमि आध्यात्मिक चेतना और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध', उत्तराखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई

: 'देवभूमि आध्यात्मिक चेतना और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध', उत्तराखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई

'न्याय के मार्ग से कभी विचलित नहीं होते सत्पुरुष', पीएम मोदी ने दिया समानता और न्याय का संदेश

: 'न्याय के मार्ग से कभी विचलित नहीं होते सत्पुरुष', पीएम मोदी ने दिया समानता और न्याय का संदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में प्रमुख विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में प्रमुख विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी : संघर्ष, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की गौरवशाली यात्रा

: भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी : संघर्ष, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की गौरवशाली यात्रा

X