Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल • साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान • नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी • अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में ट्रंप के दो साल के कार्यकाल का होगा आकलन • ईरान-अमेरिका तनाव फिर बढ़ने के आसार, तेहरान ने अमेरिकी हमलों का जवाब देने की चेतावनी दी • एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात • पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’ • राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’ • ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार • भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा-‘जिसका जीवन तप, त्याग और सत्य से संपन्न है, वह सभी उपलब्धियां प्राप्त करता है’

Updated on Tuesday, November 03, 2026 16:39 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संस्कृत सुभाषित साझा कर लोगों को जीवन के मूल मंत्र याद दिलाए। उन्होंने लिखा कि जिस व्यक्ति का मन और वाणी सदा नियंत्रण में रहे तथा जीवन तप, त्याग और सत्य से जुड़ा हो, वह हर बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है।

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत श्लोक
प्रधानमंत्री मोदी की ओर से संस्कृत श्लोक साझा किया गया, जिसमें उन्होंने लिखा…

“यस्य वाङ्मनसी स्यातां सम्यक् प्रणिहिते सदा।
तपस्त्यागश्च सत्यं च स वै सर्वमवाप्नुयात्॥

इसका हिंदी भावार्थ है कि जिस मनुष्य की वाणी और मन दोनों सदा भली-भांति संयमित और एकाग्र रहते हैं, जिसका जीवन तप, त्याग और सत्य से संपन्न है, वह निश्चय ही जीवन की सभी श्रेष्ठ उपलब्धियां प्राप्त करता है।

प्रसिद्ध ग्रंथ महाभारत के शांतिपर्व से लिया गया है यह श्लोक
पीएम मोदी की ओर से साझा किया गया यह श्लोक प्रसिद्ध ग्रंथ महाभारत के शांतिपर्व से लिया गया है। गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित ‘गीतार्थ संग्रह’ जैसे संकलनों में भी इस श्लोक का जिक्र किया गया है। इस श्लोक के माध्यम से कहा गया है कि जिस मनुष्य की वाणी और मन सदा भली-भांति एकाग्र व वश में रहते हैं और जो त्याग, तपस्या तथा सत्य से युक्त होता है, वह संसार में सब कुछ (हर प्रकार की सफलता और सिद्धि) प्राप्त कर सकता है।

इसके माध्यम से सीख दी गई है कि मनुष्य जो बोलता है, उसमें संयम होना चाहिए। कटु वचन न बोलना और हमेशा हितकर व मधुर बोलना ही वाणी का नियंत्रण है। भटकते हुए मन को रोककर उसे सही और सकारात्मक दिशा में लगाना। मन और वाणी का एक होना (जो मन में हो, वही वाणी में हो) मानसिक शुद्धि का लक्षण है। अपने लक्ष्य के लिए लगातार बिना थके प्रयास करना, कष्टों को सहना और अनुशासित जीवन जीना। स्वार्थ, अहंकार और बुरी आदतों को छोड़ने की क्षमता रखना। दूसरों की भलाई के लिए अपनी सुख-सुविधाओं का बलिदान देना और आचरण और विचारों में ईमानदारी रखना।

यह श्लोक हमें सिखाता है कि वास्तविक शक्ति और सफलता किसी बाहरी साधन से नहीं, बल्कि आंतरिक अनुशासन से मिलती है। जिसने अपने मन, वाणी और आचरण को सत्य और तप के मार्ग पर ढाल लिया, उसके लिए संसार में कुछ भी असंभव नहीं रह जाता।

Have something to say? Post your comment
चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

: चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

: साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

: नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

: एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

: पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

: राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

: ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

: भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

: पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

: सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

X