Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

मनोरंजन

दलेर मेहंदी से फोन पर बात कर सीएम धामी ने पूछा हालचाल, बोले- पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें

Updated on Saturday, October 24, 2026 13:00 PM IST

देहरादून; उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में सिंगर दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नए बयान के बाद एक बार फिर चर्चा में है। मुख्यमंत्री ने दलेर मेहंदी से फोन पर बात कर उनका हालचाल पूछा। साथ ही, उन्होंने हाल ही में हुई घटनाओं पर भी सिंगर से बात की। धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस घटना को पीछे छोड़कर सभी आपसी बातचीत, मेलजोल और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे।

पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट किया, ''मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी से फोन पर बात करके उनका हालचाल पूछा। इस दौरान हाल ही में हुई घटनाओं के बारे में भी बात हुई। देवभूमि उत्तराखंड 'अतिथि देवो भव' की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाता है। हमारी लोक संस्कृति, गर्मजोशी से मेहमाननवाजी और मेलजोल की भावना देवभूमि की खास पहचान है। यहां कला, संस्कृति और कलाकारों का हमेशा स्वागत और सम्मान किया गया है। हमारी कोशिश है कि इस घटना को पीछे छोड़कर आपसी बातचीत, मेलजोल और सकारात्मकता की भावना के साथ आगे बढ़ा जाए।''

मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान दलेर मेहंदी और राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुई घटना को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में दलेर मेहंदी के भाई मीका सिंह समेत मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने सिंगर का समर्थन किया।

दरअसल, 18 अक्टूबर को टिहरी गढ़वाल जिले के नरेंद्र नगर में सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का आयोजन किया गया था। नवरात्र के मौके पर हुए इस कार्यक्रम में दलेर मेहंदी प्रस्तुति देने पहुंचे थे। इसी दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर आए और उनके गायन पर सवाल उठाए। मंत्री ने मंच पर आकर माइक पकड़ लिया और दलेर मेहंदी से कहा कि आप ठीक से बोल भी नहीं पा रहे, तो गाएंगे क्या?

मंत्री ने दावा किया कि दलेर मेहंदी मंच पर असहज दिख रहे थे और ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंगर लाइव गाने के बजाय लिप सिंक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दलेर मेहंदी के नशे में होने की बात भी कही।

विवाद के बाद दलेर मेहंदी के छोटे भाई और सिंगर मीका सिंह ने वीडियो जारी कर उनका बचाव किया। मीका ने कहा कि उन्होंने अपने भाई को कभी शराब पीते हुए नहीं देखा। उन्होंने यह भी चुनौती दी कि अगर दलेर मेहंदी के साथ काम कर चुका कोई व्यक्ति उन्हें शराब पीते हुए देखने की बात कह दे, तो वह खुद सिंगिंग छोड़ देंगे।

वहीं अभिनेता अनुपम खेर, राजपाल यादव, जिमी शेरगिल, सिंगर बादशाह, शान के अलावा कपिल शर्मा और दूसरे कलाकार दलेर मेहंदी के समर्थन में उतर आए।

 

Have something to say? Post your comment
दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

: बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

X