Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

खेल

श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे में 430 रन का लक्ष्य चेज कर इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया

Updated on Friday, October 23, 2026 14:46 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को ट्राई-सीरीज में 430 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टारगेट सफलतापूर्वक चेज किया। इस मुकाबले के दौरान दोनों पारियों में कुल 859 रन बने।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने कप्तान हैरी ब्रूक (202) के दोहरे शतक की मदद से 4 विकेट खोकर 429 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका ने 1 गेंद शेष रहते 2 विकेट से जीत दर्ज की। इस पारी में पवन रत्नायके ने 130 रन बनाए, जबकि अविष्का फर्नांडो ने 97 रन जड़े।

वनडे इतिहास में सबसे सफल रन चेज साउथ अफ्रीका के नाम पर दर्ज है, जिसने साल 2006 में जोहान्सबर्ग के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 435 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। भारतीय टीम साल 2026 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध 406 रनों का लक्ष्य हासिल कर चुकी है।

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच इस मैच में कुल 859 रन बने। किसी एक वनडे मैच में कुल सबसे ज्यादा रन (872) साल 2006 में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच बने थे। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने 434 रन, जबकि साउथ अफ्रीका ने 438 रन बनाए थे। भारत और श्रीलंका के बीच साल 2009 में कुल 825 रन बने थे। इसमें भारतीय टीम ने 414 रन कूटे, जबकि श्रीलंका ने 411 रन बनाए थे।

गुरुवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के तीसरे मैच की बात करें, तो टॉम बैंटन ने बेन डकेट के साथ पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। बैंटन 50 रन बनाकर आउट हुए, जबकि डकेट ने 29 रन की पारी खेली।

इंग्लैंड ने 85 रन तक अपने सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद जो रूट ने कप्तान हैरी ब्रूक के साथ तीसरे विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 244 रन तक पहुंचाया। रूट 69 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद ब्रूक ने विल जैक्स (नाबाद 66) के साथ चौथे विकेट के लिए 185 रन की साझेदारी की। विपक्षी खेमे से दुनिथ वेल्लालगे ने 2 विकेट निकाले, जबकि असिथा फर्नांडो और जनिथ लियानागे ने 1-1 विकेट चटकाया।

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 24 रन तक अपने 2 विकेट खो दिए थे। इसके बाद पवन रत्नायके ने अविष्का फर्नांडो के साथ तीसरे विकेट के लिए 166 रन और दासुन शनाका के साथ चौथे विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 323 रन तक पहुंचा दिया।

अविष्का 97 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रत्नायके ने 130 रन की पारी खेली। इसके बाद दासुन शनाका और जनिथ लियानागे ने मोर्चा संभाला। दासुन ने 50 गेंदों में 8 छक्कों और 6 चौकों के साथ 97 रन की पारी खेली, जबकि जनिथ ने 27 गेंदों में 10 बाउंड्री के साथ नाबाद 61 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके, जबकि सैम करन को 2 विकेट हाथ लगे।

पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच जारी वनडे ट्राई सीरीज की प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें, तो पाकिस्तान शुरुआती दोनों मैच जीतकर शीर्ष पर है, जबकि श्रीलंका ने 2 में से 1 मैच अपने नाम किया है। यह टीम दूसरे पायदान पर है। इंग्लैंड अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाकर तीसरे स्थान पर है।

Have something to say? Post your comment
इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

: 27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

: शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

X