Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

खेल

27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

Updated on Sunday, October 25, 2026 16:57 PM IST

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट कितनी गंभीर है, यह जानने के लिए मंगलवार (27 अक्टूबर) को उनका स्कैन किया जाएगा। न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने यह जानकारी दी है।

हेनरी अब बाकी बचे हुए तीन टी20 मुकाबलों में नहीं खेलेंगे। वह क्राइस्टचर्च में ही रुकेंगे और 2 नवंबर को ऑकलैंड में वनडे टीम के साथ जुड़ेंगे (पहला वनडे शुरू होने से दो दिन पहले)। शनिवार के मैच में इस तेज गेंदबाज ने सिर्फ दो ओवर फेंके थे, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया कि उन्हें 'पिंडली में जकड़न' महसूस हो रही थी।

फर्ग्यूसन भी एहतियात के तौर पर मैदान से बाहर चले गए थे और वह वेलिंगटन में होने वाले तीसरे टी20 मैच में नहीं खेलेंगे। उम्मीद है कि वह ऑकलैंड और हैमिल्टन में होने वाले आखिरी दो मैचों के लिए टीम में वापस आ जाएंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा रविवार को जारी एक वीडियो में वाल्टर ने कहा, "दोनों खिलाड़ियों की स्थिति देखी जा रही है। सार्वजनिक अवकाश के बाद, मंगलवार को उनका स्कैन कराया जाएगा। इसके बाद हमें उनकी चोट के बारे में और जानकारी मिल सकेगी। हमेशा की तरह हम यही उम्मीद कर रहे हैं कि सब कुछ ठीक रहे, ताकि वे जल्द से जल्द वापसी कर सकें।"

उन्होंने आगे बताया कि न्यूजीलैंड ने शुरू से ही पूरी सीरीज के दौरान अपने तेज गेंदबाजों को रोटेट करने की योजना बनाई थी। इसका मकसद खिलाड़ियों के वर्कलोड को मैनेज करना और उनमें से कुछ को आगे होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयार करना था।

इस योजना के तहत, एडम मिल्ने पिछला मैच नहीं खेले थे, जबकि काइल जैमीसन तीसरा टी20 खेलेंगे और उसके बाद वेलिंगटन में ही रुककर कैंटरबरी के लिए बेसिन रिजर्व में 'फोर्ड ट्रॉफी' मैच खेलेंगे। ब्लेयर टिकनर आखिरी तीन मैचों के लिए टीम से जुड़ेंगे, जोश क्लार्कसन आखिरी दो मैचों के लिए टीम का हिस्सा बनेंगे, और मैट फिशर वेलिंगटन टी20 में कवर (बैकअप) के तौर पर टीम के साथ जुड़ेंगे।

वाल्टर ने कहा, "शुरुआत से ही हमने कहा है कि हम कई अलग-अलग तेज गेंदबाजों का इस्तेमाल करेंगे। ऐसा इसलिए है ताकि वर्कलोड को मैनेज किया जा सके और कुछ गेंदबाजों को आने वाले लंबे फॉर्मेट के मैचों के लिए तैयार किया जा सके। कभी-कभी लगातार टी20 मैच खेलना इसके लिए सही तरीका नहीं होता है। हमने मैट हेनरी को घर पर ही छोड़ दिया है। लॉकी फर्ग्यूसन एक मैच नहीं खेलेंगे। एडम मिल्ने पिछला मैच नहीं खेले थे। हम अपने तेज गेंदबाजों के रोटेशन पर काम कर रहे हैं। ब्लेयर टिकनर और मैट फिशर टीम से जुड़ेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "हम इस प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, यह कोई एकदम सटीक विज्ञान नहीं है, लेकिन हम हर किसी को तैयार होने का मौका देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही, जब वह मैदान पर उतरें तो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। उम्मीद है कि यह हमारे लिए कारगर साबित होगा।"

उन्होंने कप्तान मिचेल सैंटनर की भी खास तारीफ की। दूसरे टी20 मैच में सैंटनर ने 4 विकेट लिए थे वो भी ऐसी पिच पर, जहां गेंद ज्यादा टर्न नहीं हो रही थी, उन्होंने न्यूजीलैंड को जीत के करीब पहुंचा दिया था। वाल्टर ने उनकी गति में बदलाव और क्रीज के इस्तेमाल की भी सराहना की। वाल्टर ने कहा, "अगर मैं गेंदबाजी की बात करूं, तो मुझे लगता है कि कई बार लोग यह नहीं समझ पाते कि वह कितने कुशल खिलाड़ी हैं। शनिवार को उन्होंने अपने सभी कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। पिच पर गेंद बहुत ज्यादा टर्न नहीं हो रही थी, बस थोड़ा बहुत बाउंस था। मगर जिस तरह से उन्होंने क्रीज का इस्तेमाल करते हुए गेंद को मूव कराया और अपनी गति में बदलाव किया, वह वाकई कमाल का था। अगर आप इस कला की कद्र करते हैं, तो यह एक शानदार प्रदर्शन था।"

हेड कोच ने दूसरे टी20 में मजबूत पकड़ बनाने के बावजूद मिली हार पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा, "सच कहूं तो, उन्होंने मैच का पासा पूरी तरह से हमारे पक्ष में पलट दिया था। अफसोस की बात है कि हम जीत नहीं पाए, क्योंकि ऐसे प्रदर्शन के बाद जीत मिलनी चाहिए थी। हालांकि, खेल में हमेशा ऐसा नहीं होता।”

कप्तान सैंटनर के बारे में पूछे जाने पर वाल्टर ने कहा, “नेतृत्व के नजरिए से देखें तो, हमेशा की तरह उनमें गजब का ठहराव है। मुश्किल हालात में भी वह बिल्कुल शांत रहते हैं। जब मैदान पर बहुत कुछ हो रहा हो, तब उन पर भरोसा कर पाना और उनका शांत स्वभाव होना बहुत अच्छी बात है। खिलाड़ी उनके नेतृत्व और टीम को संभालने के उनके तरीके का बहुत सम्मान करते हैं।”

 

Have something to say? Post your comment
इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

: शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

मैं टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी कर सकती हूं, सब माइंडसेट की बात है : तेजल हसबनीस

: मैं टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी कर सकती हूं, सब माइंडसेट की बात है : तेजल हसबनीस

X