Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

खेल

एशियन पैरा गेम्स: संजना और अभिजीत ने जीता ब्रॉन्ज, नितेश-तुलसिमथी की जोड़ी ने कटाया फाइनल का टिकट

Updated on Thursday, October 22, 2026 13:45 PM IST

नागोया(एजेंसी) : एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत ने पैरा बैडमिंटन में अपने पदकों की संख्या बढ़ाई है। संजना कुमारी और अभिजीत सखुजा ने ब्रॉन्ज मेडल जीते, जबकि पेरिस पैरालंपिक चैंपियन नितेश कुमार, नवीन शिवकुमार और नितेश-तुलसिमथी मुरुगेसन की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी अपने-अपने फाइनल में पहुंच गई है।

संजना कुमारी ने इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में अपने पहले ही प्रयास में पोडियम तक जगह बनाई और महिला सिंगल्स एसएल3 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। सेमीफाइनल में भारतीय शटलर का सामना जापान की शिनो कावाई से हुआ, लेकिन उन्हें और 7-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा।

वहीं, एशियन पैरा गेम्स में अपना डेब्यू कर रहे नवीन ने पुरुष सिंगल्स एसएल4 सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने ही देश के खिलाड़ी अभिजीत को 21-13, 21-15 से हराकर गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह पक्की की। इस जीत के साथ नवीन अब गोल्ड मेडल के प्रबल दावेदार बन गए हैं, जबकि इस मुकाबले के बाद अभिजीत को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

दूसरी ओर, नितेश ने इंडोनेशिया के इमरान मुह अल को सीधे गेमों में हराकर पुरुष सिंगल्स एसएल3 के फाइनल में प्रवेश किया। पहले गेम में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें नितेश ने संयम दिखाते हुए 21-19 से जीत हासिल की। इसके बाद दूसरे गेम में उन्होंने अपना खेल और बेहतर किया और 21-16 से जीत दर्ज की।

दूसरे गेम में नितेश ने खेल पर पूरा नियंत्रण रखा और अपने अनुभव व कौशल का प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम किया। इसके साथ ही वह एक और बड़े खिताब की और करीब पहुंच गए हैं। अब वह गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला करेंगे और नागोया में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने की कोशिश करेंगे।

हालांकि, हार के साथ संजना के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं, लेकिन एशियन पैरा गेम्स में अपने डेब्यू पर ब्रॉन्ज मेडल जीतना उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि रही। इससे भारत के पदकों की सूची में एक और पदक जुड़ गया है। डबल्स में गुरुवार का सबसे बड़ा उलटफेर नितेश और थुलसिमथी मुरुगेसन ने किया। उन्होंने मिक्स्ड डबल्स एसएल3–एसयू5 सेमीफाइनल में चीन के मिंगपान ली और ज़ुक्सियान जिओ को कड़े मुकाबले में हराया।

भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 21-19 से जीता, लेकिन चीनी खिलाड़ियों ने वापसी करते हुए दूसरा गेम 21-14 से अपने नाम कर लिया। फाइनल में जगह बनाने के लिए नितेश और थुलसिमथी ने निर्णायक गेम में खुद को संभाला और शानदार प्रदर्शन करते हुए 21-17 से जीत हासिल की। इस तरह उन्होंने कुल 21-19, 14-21, 21-17 से जीत दर्ज की।

इस मुकाबले में लंबे और कड़े संघर्ष देखने को मिले, जिसमें एक रैली तो 79 सेकंड तक चली, जो इस सेमीफाइनल की शारीरिक चुनौतियों को दर्शाती है। भारतीय खिलाड़ियों ने निर्णायक गेम में अपना संयम बनाए रखा और गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह पक्की कर ली। अब फाइनल में नितेश और थुलसिमथी का सामना इंडोनेशिया की लानी रात्री ओक्टिला और जिकमत रामदानी से होगा, जहां एशियन पैरा गेम्स का खिताब दांव पर लगा होगा।

 

Have something to say? Post your comment
इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

: 27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

: शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

X