Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

खेल

नवंबर में तमेंगलोंग में पहला 'रानी गाइदिन्ल्यू जिला-स्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट' का आयोजन

Updated on Wednesday, October 21, 2026 11:52 AM IST

तामेंगलोंग (मणिपुर)(एजेंसी) : तामेंगलोंग जिला प्रशासन, जिला खेल संघ (तामेंगलोंग) और साई इम्फाल के सहयोग से 4 से 6 नवंबर तक डुइगाइलोंग टर्फ ग्राउंड में 'पहला रानी गाइदिन्ल्यू तामेंगलोंग जिला स्तरीय महिला 7-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट 2026' आयोजित करेगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना है।

यह टूर्नामेंट 'खेलें, प्रेरित करें और सशक्त बनाएं' थीम के साथ आयोजित किया जाएगा, जिसका मकसद महिलाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना, खेलों के जरिए शांति और विकास को बढ़ावा देना तथा युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना है।

तामेंगलोंग के उपायुक्त कार्यालय की तरफ से जारी एक सार्वजनिक सूचना के अनुसार, पंजीकरण पूरी तरह से निशुल्क है। इच्छुक टीमों को 25 अक्टूबर 2026 तक अपना पंजीकरण कराना होगा। तामेंगलोंग और नोनी जिलों की टीमें, तथा अन्य जिलों की जेलियांगरोंग टीमें इसमें भाग ले सकती हैं। हिस्सा लेने वाली टीमों की संख्या सीमित होगी और चयन 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर किया जाएगा।

विजेता टीम को 50,000 रुपए नकद पुरस्कार के साथ-साथ ट्रॉफी, पदक और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। उपविजेता टीम को 30,000 रुपए और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 20,000 रुपए के साथ पदक और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

इसके अलावा, 'सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी', 'सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी', 'सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर' और 'सबसे अनुशासित टीम' जैसी श्रेणियों में विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक टीमें आधिकारिक वेबसाइट तामेंगलोंग डॉट एनआईसी डॉट इन (https://tamenglong.nic.in) से पंजीकरण फॉर्म डाउनलोड कर सकती हैं। इसके अलावा, 8794357192 और 9612550202 पर संपर्क करके जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

उपायुक्त एल. अंगशिम दर्गशावा ने पात्र टीमों से आग्रह किया है कि वे जल्द पंजीकरण कराएं और बड़ी संख्या में हिस्सा लें, ताकि इस पहले टूर्नामेंट को सफल बनाया जा सके।

Have something to say? Post your comment
इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

: 27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

: शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

X