Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

मनोरंजन

फिल्म जगत को फिर दहशत के दौर में नहीं जाने दिया जा सकता: संजय शर्मा

Updated on Wednesday, October 21, 2026 11:37 AM IST

मुंबई(एजेंसी) : फिल्म 'सहिया' के निर्माता एवं निर्देशक संजय शर्मा ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों को निशाना बनाने की घटनाएं बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस से कलाकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, धमकियों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की है। संजय शर्मा ने कहा कि किसी कलाकार पर हमला पूरे फिल्म जगत के भीतर असुरक्षा पैदा करता है। कलाकार अपनी मेहनत और प्रतिभा से लोगों का मनोरंजन करते हैं, देश को पहचान देते हैं, और लाखों लोगों की आजीविका से जुड़े उद्योग को आगे बढ़ाते हैं। उन्हें डर और धमकियों के साये में काम करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग पहले भी धमकियों, जबरन वसूली और हमलों का दौर देख चुका है। उस दौर की दहशत दोबारा लौटने देना बेहद खतरनाक होगा। किसी अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, गायक या अन्य फिल्मकर्मी को यह सोचकर घर से नहीं निकलना चाहिए कि उसकी जान को खतरा हो सकता है।


शर्मा ने कहा कि मुंबई सपनों और रचनात्मकता का शहर है। यहां लोग सिनेमा बनाने आते हैं, अपनी जान बचाने की लड़ाई लड़ने नहीं। फिल्म जगत में भय का माहौल बनने का असर कलाकारों के परिवारों, शूटिंग पर मौजूद कर्मचारियों और पूरे कामकाज पर पड़ता है। सरकार को ऐसा भरोसा पैदा करना होगा कि अपराधियों की धमकियों से किसी का काम और जीवन नहीं रुकेगा।
उन्होंने कलाकारों को मिल रही धमकियों के मामलों में खुफिया तंत्र को और मजबूत करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था केवल घटना हो जाने के बाद सक्रिय होने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। खतरे की समय रहते पहचान, धमकी देने वालों की निगरानी और संबंधित एजेंसियों के बीच सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान आवश्यक है।


संजय शर्मा ने कहा कि जिन कलाकारों या फिल्मकर्मियों को धमकियां मिल रही हैं, उनके खतरे का तत्काल आकलन कर आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, शिकायत दर्ज कराने और पुलिस से मदद लेने की ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिसमें पीड़ित व्यक्ति बिना झिझक अपनी बात रख सके और उसे कार्रवाई की जानकारी भी मिले।
उन्होंने कहा, जो गैंगस्टर फिल्म उद्योग के लोगों को धमकाते हैं, उनके खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। हमले को अंजाम देने वालों के साथ उसकी साजिश रचने, हथियार उपलब्ध कराने, आर्थिक मदद देने और धमकियां पहुंचाने वाले पूरे नेटवर्क तक जांच पहुंचनी चाहिए। अपराधियों को स्पष्ट संदेश मिलना चाहिए कि किसी कलाकार को डराकर वे कानून से बच नहीं सकते।


शर्मा ने फिल्म संगठनों से भी कलाकारों और कर्मचारियों की सुरक्षा के मुद्दे पर एकजुट होकर सरकार तथा पुलिस के साथ समन्वय करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुरक्षित माहौल हर कलाकार और फिल्मकर्मी का अधिकार है।
हम टाइगर श्रॉफ और उनके परिवार के साथ खड़े हैं। इस घटना की निष्पक्ष और गहन जांच हो तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। फिल्म उद्योग को सुरक्षा का ठोस भरोसा चाहिए। दहशत को सामान्य स्थिति मान लेना किसी भी सभ्य समाज के लिए स्वीकार्य नहीं हो सकता।

Have something to say? Post your comment
दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

: बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

X