Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

मनोरंजन

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

Updated on Tuesday, October 20, 2026 10:55 AM IST

'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं। साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में हैं। साई पल्लवी माता सीता के किरदार में, सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, साउथ एक्टर यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर इस वक्त काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म के रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की स्टारकास्ट लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इसी बीच अब फिल्म के एडवांस बुकिंग को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। तो चलिए जानते हैं आप बिग बजट 'रामायण' की बुकिंग कब से शुरू कर सकते हैं।

जानें कब से शुरू होगी एडवांस बुकिंग
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर यानी दशहरे के शुभ अवसर पर पूरे भारत में सभी प्रमुख टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर शुरू होगी। यानी अब आप फिल्म के लिए अपनी टिकट बुक कर सकते हैं। तो इंतजार किस बात का कल से इस बिग बजट फिल्म की बुकिंग के लिए तैयार हो जाएं। 5 नवंबर, 2026 को थ्रिटिकल रिलीज होगी। ये मूवी दुनियाभर में होने वाली इस फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज से पहले दर्शक प्रीमियम फॉर्मेट्स में बड़े पर्दे पर 'रामायण' की भव्य दुनिया का अनुभव करने के लिए अपने टिकट बुक कर सकेंगे।

इन भाषाओं में होगी रिलीज
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' का संगीत हंस जिमर और ए. आर. रहमान ने तैयार किया है। आईमैक्स सहित विभिन्न प्रीमियम फॉर्मेट्स में दुनियाभर में रिलीज होने वाली 'रामायण' का उद्देश्य भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्शकों को इस महागाथा का भव्य सिनेमाई अनुभव देना है। 'रामायण' 5 नवंबर, 2026 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म का दूसरा भाग दिवाली 2027 के दौरान रिलीज होने वाला है।

रामायण को दिया मॉडर्न लुक
बता दें, नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही रामायण पर सालों से मेहनत की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक लोगों की आस्था को ठेस नहीं पहुंचे इसलिए पंडितों और विद्वानों से की निगरानी में डायलॉग लिखवाने का काम किया गया था। फिल्म की कहानी को रामायण के आधार पर ही गढ़ा गया है। किरदारों और तथ्यों के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई है। रामायण एक फिल्म के रूप में लोगों तक पहुंच रही है इसलिए मॉडर्न लुक तो रखा गया है लेकिन कहानी वही राम की है।

कास्ट और बजट
'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं। साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में हैं। साई पल्लवी माता सीता के किरदार में, सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें फिल्म का कुल बजट 4,000 करोड़ (लगभग 500 मिलियन डॉलर) बताया जा रहा है।

 

Have something to say? Post your comment
दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

: बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

X