Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

मनोरंजन

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

Updated on Tuesday, October 20, 2026 10:51 AM IST

मुंबई; अभिनेत्री दीया मिर्जा ने अपनी मशहूर फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर यादों को ताजा किया। इस खास मौके पर उन्होंने दर्शकों को धन्यवाद देते हुए एक भावुक नोट साझा किया और कहा कि फिल्म को सालों तक इतना प्यार मिलने के लिए वह दिल से आभारी हैं। दीया ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें फिल्म की पुरानी तस्वीरें, पोस्टर और शूटिंग के दौरान की यादगार झलकियां शामिल थीं। फिल्म में उनके साथ आर. माधवन और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

फिल्म में रीना के किरदार को याद करते हुए दीया ने लिखा कि अपने करियर के शुरुआती दौर की यह फिल्म आज भी दर्शकों के दिलों में उसी तरह बसी हुई है।

उन्होंने अक्टूबर 2001 के दिनों को याद करते हुए लिखा, "अखबारों में मेरा नाम 'दीया' और मैडी का नाम 'माधवन' अलग-अलग तरह से लिखा जाता था। हमें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि क्या शुरू होने वाला है। वहीं से हमारी मुलाकात हुई थी।"

शूटिंग के अनुभव को याद करते हुए अभिनेत्री ने कहा, "18-18 घंटे की शूटिंग, अनगिनत रीटेक, हंसी, थकान... लेकिन आज जब पीछे मुड़कर देखती हूं तो यह सब किसी जादू से कम नहीं लगता। और फिल्म के गाने 25 साल बाद भी वे हर जगह मेरा पीछा करते हुए नजर आते हैं।"

दर्शकों के प्यार के लिए आभार जताते हुए दीया ने लिखा, "सबसे ज्यादा जो चीज मेरे साथ रही, वह आपका प्यार है। आप इस फिल्म और इसके गीतों के साथ बड़े हुए और मैं आपके साथ बड़ी हुई।"

उन्होंने कहा, "हमने जिंदगी में बहुत कुछ देखा, प्यार किया, खोया और खुद को फिर से पाया। लेकिन मेरा एक हिस्सा हमेशा उस लड़की जैसा रहेगा, जो बारिश में नाचती थी और प्यार पर विश्वास करती थी। 25 साल बाद भी आप उसे अपने दिल में जगह दिए हुए हैं और मैं हमेशा आपको अपने दिल में रखूंगी।"

दीया ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "बारिश में नाचती वह 19 साल की लड़की पिछले 25 वर्षों में मिले आपके प्यार और स्नेह के लिए बेहद आभारी है।"

उन्होंने अपने संदेश का समापन फिल्म के लोकप्रिय शीर्षक को दोहराते हुए किया, "जैसा हमेशा... 'रहना है तेरे दिल में'।"

'रहना है तेरे दिल में' 19 अक्टूबर 2001 को रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन गौतम वासुदेव मेनन और निर्माण वाशु भगनानी ने किया था। यह दीया मिर्जा की हिंदी सिनेमा में पहली फिल्म थी, वहीं आर. माधवन की आधिकारिक बॉलीवुड डेब्यू भी मानी जाती है।

फिल्म का संगीत हैरिस जयराज ने तैयार किया था। इसके लोकप्रिय गीत 'जरा जरा', 'सच कह रहा है' और 'रहना है तेरे दिल में' आज भी दर्शकों के बीच बेहद पसंद किए जाते हैं।

 

Have something to say? Post your comment
दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

: बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

X