Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

खेल

एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल

Updated on Tuesday, October 20, 2026 10:48 AM IST

नागोया: । दो बार के पैरालंपिक पदक विजेता पैरा शूटर मनीष नरवाल ने मंगलवार को एशियन पैरा गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता। इसके साथ ही उन्होंने लॉस एंजिल्स पैरालंपिक्स 2028 के लिए अपना कोटा भी पक्का कर लिया है। नरवाल ने 233.7 का स्कोर करके दूसरा स्थान हासिल किया। उनसे आगे दक्षिण कोरिया के जियोंगडू जो रहे, जिन्होंने 241.3 के गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता। आठ खिलाड़ियों के फाइनल में एक अन्य भारतीय, रुद्रांश खंडेलवाल ने 127.3 के स्कोर के साथ सातवां स्थान हासिल किया।

क्वालिफिकेशन राउंड में खंडेलवाल (571-21x) दूसरे और नरवाल (570-15x) पांचवें स्थान पर रहे, जिससे उन्होंने फाइनल में जगह बनाई। वहीं, निहाल सिंह 560-9x के स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में 12वें स्थान पर रहे। नरवाल ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग एसएच 1 क्लास में सिल्वर मेडल जीता था। टोक्यो 2020 में, उन्होंने मिक्स्ड एसएच 1 50 मीटर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष शूटर बनने का कारनामा किया था। पिस्टल इवेंट्स में एसएच1 स्पोर्ट्स क्लास उन एथलीटों के लिए होती है, जिनके ऊपरी या निचले अंगों (हाथ या पैर) में कोई शारीरिक अक्षमता होती है।

इस बीच, सुमेधा पाठक (561-18x, पहला स्थान) और सृष्टि अरोड़ा (560-8x, पांचवां स्थान) ने महिलाओं की 10 मीटर एपी एसएच 1 कैटेगरी के फाइनल में जगह बनाई। सुमेधा 561-18x के स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में टॉप पर रहीं, जबकि सृष्टि 560-8x के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। पेरिस पैरालंपिक गेम्स 2024 की ब्रॉन्ज मेडल विजेता रुबीना फ्रांसिस फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। वह क्वालिफिकेशन राउंड में 558-16x के स्कोर के साथ 10वें स्थान पर रहीं।

सोमवार को, मोना अग्रवाल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच 1 स्पर्धा में 250.0 के स्कोर के साथ नया एशियाई पैरा गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए भारत के लिए इन खेलों का पहला गोल्ड मेडल जीता था। दो बार की पैरालंपिक चैंपियन अवनि लेखरा 249.6 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जिससे भारत ने आइची-नागोया में पहली बार शीर्ष दो स्थानों पर कब्जा किया।

भारत, हांगझोऊ 2023 में अपने अब तक के सबसे बेहतरीन एशियन पैरा गेम्स अभियान के बाद आइची-नागोया पहुंचा है। भारत ने पिछले पैरा एशियन गेम्स में रिकॉर्ड 111 मेडल जीते थे, जिनमें 29 गोल्ड, 31 सिल्वर और 51 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे और टीम पांचवें स्थान पर रही थी।

 

Have something to say? Post your comment
इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

: 27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

: शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

X