Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

खेल

एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

Updated on Tuesday, October 20, 2026 10:46 AM IST

नागोया: दीप्ति जीवनजी ने मंगलवार को एशियन पैरा गेम्स 2026 में एथलेटिक्स की महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में 56.36 सेकंड के समय के साथ नया गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। दीप्ति ने अपने गोल्ड मेडल का सफलतापूर्वक बचाव किया। उन्होंने 2022 में बनाए गए 56.59 सेकंड के अपने रिकॉर्ड समय को बेहतर करते हुए 2026 में 56.36 सेकंड का समय निकाला। यानी उन्होंने अपने प्रदर्शन में 0.23 सेकंड का सुधार किया। तेलंगाना की रहने वाली 23 वर्षीय दीप्ति, पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो बार मेडल जीत चुकी हैं, जिसमें 2024 का गोल्ड मेडल भी शामिल है।

वह इसी स्पर्धा में पैरालंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट विजेता भी हैं। बौद्धिक अक्षमता के कारण कई मुश्किलों का सामना करना के बावजूद, दीप्ति ने पैरा एथलेटिक्स में अपनी अलग पहचान बनाई है। जब वह 15 साल की थीं, तब स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के कोच एन. रमेश ने एक राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान उनकी प्रतिभा को पहचाना। इसके बाद दीप्ति के खेल करियर को सही दिशा मिली और उन्होंने लगातार मेहनत करके बड़ी सफलताएं हासिल कीं।

उनकी क्षमता को देखते हुए कोच रमेश ने उन्हें अपने मार्गदर्शन में लिया और प्रशिक्षण देना शुरू किया। पैरा एथलेटिक्स में उनके सफर की शुरुआत 2019 में हांगकांग में आयोजित एशियन यूथ चैंपियनशिप से हुई, जहां उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता। अपनी बौद्धिक अक्षमता के कारण उन्हें अपनी उम्र की अन्य लड़कियों की तरह अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में कठिनाई होती है, लेकिन इसके बावजूद दीप्ति अपने खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए दृढ़ रहीं।

दीप्ति ने कड़ी मेहनत से प्रशिक्षण जारी रखा और 2019 से 2022 के बीच एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) द्वारा आयोजित कई स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। उनकी मेहनत तब रंग लाई जब उन्होंने गुवाहाटी में आयोजित 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020' में 100 मीटर और 200 मीटर, दोनों स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीते।

दीप्ति की सफलता का सिलसिला 'नेशनल जूनियर एंड यूथ चैंपियनशिप' में भी जारी रहा, जहां उन्होंने कई मेडल जीते। उनकी इन उपलब्धियों के कारण उन्हें 'खेलो इंडिया एथलीट' का दर्जा मिला। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि एशियन पैरा गेम्स 2023 में रही, जहाँ उन्होंने गेम्स रिकॉर्ड और एशियन रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रचा। इसके बाद, वर्ल्ड चैंपियनशिप 2024 में उन्होंने 55.07 सेकंड का समय निकालकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। दीप्ति को शानदार प्रदर्शन की बदौलत गोल्ड मेडल मिला, जिससे पैरा एथलेटिक्स की दुनिया में एक उभरते हुए सितारे के रूप में उनकी जगह पक्की हुई।

 

Have something to say? Post your comment
इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

: 27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

: शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

X