Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

खेल

टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

Updated on Tuesday, October 20, 2026 10:45 AM IST

नई दिल्ली; भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम की निगाहें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने पर होगी। स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक खेले गए दोनों टी20 मैचों में शानदार रहा है। पहले टी20 में भारतीय बल्लेबाज कुछ हद तक संघर्ष करती हुई नजर आई थीं, लेकिन दूसरे मुकाबले में टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की थी। दूसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 102 रन ही बना सकी थी। भारतीय टीम ने 103 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 8.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

बल्लेबाजी में भारत की ओर से शेफाली वर्मा बेहतरीन लय में दिखाई दी थीं और उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों का सामना करते हुए 55 रनों की आतिशी पारी खेली थी। वहीं, कप्तान स्मृति मंधाना 25 गेंदों में 47 रन बनाकर नाबाद रही थीं। शेफाली ने अपनी पारी में 220 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 6 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, मंधाना ने 47 रनों की पारी के दौरान 6 चौके और 2 छक्के लगाए।

भारत की ओर से गेंदबाजी में निकी प्रसाद सबसे सफल गेंदबाज रही थीं, जिन्होंने 7 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं, क्रांति गौड़, दीप्ति शर्मा, नंदनी और श्री चरणी किफायती रहने के साथ-साथ एक-एक विकेट निकालने में सफल रही थीं। पहले टी20 में अच्छे प्रदर्शन के बाद जिम्बाब्वे का गेंदबाजी अटैक दूसरे मुकाबले में बेरंग दिखाई दिया था। वहीं, बल्लेबाजी में भी सिर्फ चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने 34 और जोसेफिन नकोमो ने 27 रनों का योगदान दिया था।

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच को गेंदबाजों के लिए मुफीद माना जाता है। गेंद बल्ले पर थोड़ा फंसकर आती है, जिसके चलते बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। इस सीरीज के पहले टी20 में भी गेंदबाज पूरी तरह से हावी रहे थे। इस मैदान का पहली पारी का औसत स्कोर 149 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 145 रन है। 'एक्यूवेदर' की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को रायपुर में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है। बारिश होने की आशंका न के बराबर है और फैंस को पूरे 40 ओवर का रोमांचक मैच देखने को मिलेगा।

 

Have something to say? Post your comment
इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

: 27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

: शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

X