Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

खेल

दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

Updated on Monday, October 19, 2026 12:10 PM IST

रायपुर(एजेंसी) : जिम्बाब्वे के खिलाफ रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच को भारत ने 9 विकेट से अपने नाम किया। 'विमेन इन ब्लू' ने 103 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 8.5 ओवरों में जीत हासिल की। यह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड भी है।

इस लिस्ट में वेस्टइंडीज दूसरे पायदान पर है, जिसने साल 2026 में हरारे के मैदान पर जिम्बाब्वे के विरुद्ध 107 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 65 गेंदें शेष रहते मैच अपने नाम किया था। वहीं, इंग्लैंड की टीम साल 2024 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 110 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 60 गेंदें शेष रहते मैच अपने नाम कर चुकी है।

जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर महज 102 रन बनाए। इस दौरान चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने 34 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि जोसेफिन नकोमो ने नाबाद 27 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से निकी प्रसाद ने 2 ओवरों में सिर्फ 7 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

इसके जवाब में भारत को शेफाली वर्मा और कप्तान स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 7.5 ओवरों में 96 रन की साझेदारी की। शेफाली 25 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों के साथ 55 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि मंधाना ने 25 गेंदों में 8 बाउंड्री के साथ 47 रन की नाबाद पारी खेली।

इस पारी के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक 50+ रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। शेफाली ने 55 रन की पारी खेली, जो साल 2026 में उनका 9वां 50+ स्कोर था।

इस लिस्ट में स्मृति मंधाना दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 2024 में 8 बार ऐसा किया था। वहीं, साल 2018 में मिताली राज ने 7 बार इस आंकड़े को छुआ था। हांगकांग की नताशा माइल्स साल 2026 में 7 बार यह कारनामा कर चुकी हैं।

शेफाली टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर के दौरान सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ियों में शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2026 में अब तक 922 रन बनाए हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट इस साल 824 रन अपने नाम कर चुकी हैं। भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने इस साल 821 रन जुटा लिए हैं। हांगकांग की नताशा माइल्स साल 2026 में 800 रन जोड़ चुकी हैं।

Have something to say? Post your comment
इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

: 27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

: शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

X