Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

खेल

घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

Updated on Sunday, October 18, 2026 15:02 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने कहा कि टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच ट्रॉफी साझा करना एक कड़े मुकाबले वाली सीरीज का बिल्कुल सही अंत है। उन्होंने तर्क दिया कि अगर विजेता तय करने के लिए मैच को घटाकर 9 ओवर का कर दिया जाता, तो यह फैसला करने का एक अनुचित तरीका होता। शनिवार को बेंगलुरु में खेले गए सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच बारिश की भेंट चढ़ा। मुकाबले में सिर्फ 7.4 ओवर का ही खेल हो सका। लगातार होती तेज बारिश के चलते आखिर में अंपायर्स को मैच को रद्द करने का फैसला लेना पड़ा। इसके साथ ही, दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। नायर ने 'जियोस्टार' से कहा, "जिस तरह से यह सीरीज आगे बढ़ी है, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि 2-2 का नतीजा बिल्कुल सही है, क्योंकि दोनों टीमों ने बहुत अच्छा क्रिकेट खेला। ट्रॉफी किसके पास जाएगी अगर यह तय करने के लिए मैच को 9 ओवर का कर दिया जाता, तो यह इस सीरीज के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण होता।"


पांचवें टी20 मैच से पहले दोनों टीमों ने 2-2 जीत दर्ज की थीं, जिससे सीरीज ऐसे मोड़ पर आ गई थी जहां आखिरी मुकाबला ही यह तय करने वाला था कि ट्रॉफी किसके नाम होगी। हालांकि, बेंगलुरु के मौसम ने दोनों टीमों को मैदान पर मुकाबला पूरा करने का मौका नहीं दिया। ऐसे में, नायर ने रद्द हुए फाइनल मैच के बजाय सीरीज के पिछले मैचों में किए गए प्रदर्शन पर बात की।


उन्होंने आगे कहा, "यह कहना सही होगा कि दोनों टीमों ने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेला है। सीरीज का 2-2 से खत्म होना यह दिखाता है कि दोनों टीमों ने कितना अच्छा खेल दिखाया है और भारत के लिए अपने घरेलू मैदान पर यह कितनी कठिन सीरीज रही है। वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए, क्योंकि जब वे यहां आए थे, तो ऐसा लग रहा था कि भारत उन्हें आसानी से हरा देगा। भले ही 7 ओवर के खेल में भारत को अपनी जीत की उम्मीद रही होगी, लेकिन मुझे लगता है कि एक अच्छी सीरीज का यह बिल्कुल सही अंत है।"
वेस्टइंडीज के सामने परिचित परिस्थितियों में एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी का सामना करने की चुनौती थी, लेकिन उन्होंने 2 मैच जीतकर यह सुनिश्चित किया कि सीरीज का फैसला आखिरी मैच तक हो सके।

Have something to say? Post your comment
इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

: 27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

: शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

X