Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

खेल

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

Updated on Saturday, October 17, 2026 11:24 AM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर से नजरअंदाज किया गया है। अजीत अगरकर का मुख्य चयनकर्ता के रूप में कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रज्ञान ओझा को अंतरिम मुख्य चयनकर्ता बनाया गया था। प्रज्ञान ने अंतरिम मुख्य चयनकर्ता के रूप में न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए अपनी पहली टीम को मंजूरी दी। इस टीम में सबसे चौंकाने वाला नाम भुवनेश्वर कुमार का था। 36 साल के भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई थी। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 के लिए भी इंजर्ड अर्शदीप की जगह टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया है और वह संभवत: प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।


भुवनेश्वर कुमार की वापसी ने अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद जगाई थी। शमी 9 मार्च 2025 (चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल) के बाद से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। इस दौरान उन्होंने घरेलू क्रिकेट में हर फॉर्मेट खेला और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी फॉर्म और फिटनेस का सबूत दिया। वह अभी भी रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। फॉर्म और फिटनेस के बावजूद अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने शमी को हमेशा नजरअंदाज किया। इस दौरान भुवनेश्वर कुमार के साथ भी ऐसा ही हुआ। फॉर्म और फिटनेस के बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर रहे।


अजीत अगरकर का मुख्य चयनकर्ता के रूप में कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रज्ञान अंतरिम मुख्य चयनकर्ता बने और उनकी पहली टीम में ही भुवनेश्वर कुमार थे। इसके बाद शमी का न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी की संभावना बढ़ गई, खासकर जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में उनका चयन तय माना जाने लगा। लेकिन, शुक्रवार को जब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा हुई, तो शमी का नाम फिर नदारद था। शमी ने जून 2023 के बाद कोई टेस्ट नहीं खेला है।


मोहम्मद शमी का नाम एक बार फिर नजरअंदाज किया जाना। कहीं न कहीं इस बात का सबूत है कि चयनकर्ता उनसे आगे बढ़ चुके हैं और उन्हें अगले वनडे विश्व कप के संभावितों के रूप में नहीं देख रहे हैं।
इंजर्ड प्रसिद्ध कृष्णा टीम में हैं, युवा अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, और औकिब नबी को टीम में चुना गया है। इन गेंदबाजों का प्रदर्शन ऐसा नहीं रहा कि इन्हें शमी पर प्राथमिकता दी जाए। इन्हें अनुभव की जरूरत है, वो समय के साथ आएगा। विश्व कप 2027 में करीब 1 साल का समय बचा है। यह जानते हुए भी वनडे फॉर्मेट में गेंदबाजों का चयन जिस भी रणनीति के तहत किया गया है, वो निराशाजनक है, कमजोर है। इस लाइन अप में सिराज हैं और बुमराह आ जाएंगे, लेकिन शमी की कमी कोई गेंदबाज पूरी नहीं कर सकता।


शमी क्या कर सकते हैं, वो हम विश्व कप 2023 में देख चुके हैं। शमी की जो क्षमता है, वो दक्षिण अफ्रीका की कंडीशन में और मारक साबित होगी, इसके बावजूद 108 वनडे में 206 विकेट ले चुके और विश्व कप 2023 में 7 मैचों में 24 विकेट लेने वाले शमी को नजरअंदाज करना समझ से परे है।

Have something to say? Post your comment
इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

: 27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

: शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

X