Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

मनोरंजन

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

Updated on Saturday, October 17, 2026 11:18 AM IST

बेंगलुरु(एजेंसी) : रॉकिंग स्टार यश ने एक बार फिर अपने होम ग्राउंड बेंगलुरु में धमाकेदार एंट्री की, जहाँ ‘रामायण’ के ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च ने खूब सुर्खियाँ बटोरीं। इस खास मौके पर रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और रकुल प्रीत सिंह समेत फिल्म की पूरी स्टारकास्ट निर्देशक नितेश तिवारी के साथ मौजूद रही। अश्विनी अय्यर तिवारी भी इस इवेंट का हिस्सा बनीं, वहीं यश को सपोर्ट करने के लिए राधिका भी उनके साथ खड़ी नजर आईं। इस इवेंट के साथ कर्नाटक में फिल्म के प्रमोशन का आगाज हुआ। यश ने इस मौके पर गर्व जताया कि भारतीय महाकाव्य की कहानी अब दुनियाभर के दर्शकों तक पहुँचने जा रही है। इवेंट में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए यश ने बेंगलुरु से प्रमोशन शुरू करने की खासियत बताई। उन्होंने कहा कि यह शहर सपनों को उड़ान देने और मेहनत करने वालों को पहचान दिलाने के लिए जाना जाता है। यश ने साफ किया कि ‘रामायण’ को कभी एक आम फिल्म की तरह नहीं देखा गया, बल्कि यह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के एकजुट होकर अपनी सांस्कृतिक विरासत को ग्लोबल मंच तक पहुँचाने का बड़ा मौका है। यश अपने को-स्टार्स की तारीफ करने में भी पीछे नहीं रहे। भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “आप सबसे ईमानदार, मेहनती, सरल और ज़मीन से जुड़े इंसान हैं, जिनसे मैं आज तक मिला हूँ।” रणबीर के किरदार के प्रति समर्पण की तारीफ करते हुए यश ने कहा, “मैंने आपको इस किरदार के लिए पूरी तरह समर्पित होते देखा है। लोग आपको आशीर्वाद देंगे।”


वहीं, माता सीता के किरदार में नजर आने वाली साई पल्लवी की तारीफ करते हुए यश ने उनकी भक्ति और शालीनता का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि फिल्म पर काम करते हुए साई अक्सर माता सीता को याद करती थीं। उनकी तारीफ में यश ने कहा, “वह शालीनता उनमें है, कला उनमें है और उनका दिल भी बहुत अच्छा है।” इसके साथ ही उन्होंने दर्शकों से साई पल्लवी को भरपूर प्यार और आशीर्वाद देने की अपील की।
लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे के लिए यश ने उन्हें एक शानदार कलाकार बताया। उन्होंने कहा, “इस फिल्म में आपको एक सरप्राइज पैकेज देखने को मिलेगा।” यानी रवि दुबे का अंदाज दर्शकों के लिए कुछ खास लेकर आने वाला है।


रकुल प्रीत सिंह के साथ अपना खास कनेक्शन साझा करते हुए यश ने उनकी कन्नड़ फिल्म ‘गिल्ली’ से जुड़ी यादें भी ताजा कीं। उन्होंने बताया कि रकुल ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत कन्नड़ सिनेमा से की थी और ‘गिल्ली’ के निर्माता जयनना भी इस इवेंट में मौजूद थे। इस मौके को खास बताते हुए यश ने कहा, “कन्नड़ दर्शकों के लिए यह एक तरह से सफर के पूरे चक्र के पूरा होने जैसा है, क्योंकि उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘गिल्ली’ कन्नड़ सिनेमा से ही शुरू की थी।”


यश ने निर्देशक नितेश तिवारी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘रामायण’ जैसे विशाल महाकाव्य को पर्दे पर उतारने के लिए गहरी समझ, रिसर्च और जबरदस्त समर्पण की जरूरत होती है। नितेश की फिल्म ‘दंगल’ का जिक्र करते हुए यश बोले, “हम सभी ने इसे देखा है और खूब एन्जॉय किया है।” उन्होंने फिल्म के पीछे की मेहनत और रिसर्च की सराहना करते हुए यह भी कहा कि नितेश को इस बात की अच्छी समझ है कि उन्हें दर्शकों के सामने किस तरह पेश किया जाए।


फिल्म के निर्माता के तौर पर यश ने एक बार फिर इसके ग्लोबल विज़न पर अपना भरोसा जताया। उन्होंने अपने पार्टनर नमित मल्होत्रा को इंटरनेशनल बिजनेस की कमान संभालने का श्रेय दिया। साथ ही, फिल्म को लेकर चर्चा में रहे 4,000 करोड़ रुपये के आंकड़े पर भी स्थिति साफ की। उन्होंने बताया कि यह रकम फिल्म के दोनों पार्ट्स और उनके प्रमोशन पर होने वाले कुल खर्च से जुड़ी है।
इवेंट का सबसे धमाकेदार पल तब आया, जब फैंस की फरमाइश पर यश ने रावण के अंदाज में एक दमदार डायलॉग सुनाया। उन्होंने कहा, “स्वर्ग… धरती… पाताल… तीनों लोकों में मेरा ही साम्राज्य है… रावण का राज्य!” यश के इस अंदाज ने इवेंट में मौजूद फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया।


अपने संबोधन के आखिर में यश ने दर्शकों से फिल्म को सपोर्ट करने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘रामायण’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय कहानियों और संस्कृति को दुनिया के कोने-कोने तक पहुँचाने की एक बड़ी कोशिश है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण: पार्ट वन’ का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज़ ने यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर किया है। यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

Have something to say? Post your comment
दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

: बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

X