Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

खेल

दूसरा टी20: कुलदीप यादव विकेटों के शतक से सिर्फ इतने शिकार दूर, 4 भारतीय गेंदबाज हासिल कर चुके ये उपलब्धि

Updated on Friday, October 09, 2026 14:03 PM IST

रांची(एजेंसी) : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में खेला जाएगा। बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव के पास इस मुकाबले में अपने टी20 करियर में विकेटों का शतक पूरा करने का मौका है।

कुलदीप यादव ने लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की थी। बाएं हाथ के इस करिश्माई स्पिनर ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लेते हुए अपने टी20 विकेटों की संख्या 97 तक पहुंचा दी थी। अगर कुलदीप रांची टी20 में तीन विकेट हासिल करने में सफल रहते हैं, तो उनके 100 टी20 विकेट पूरे हो जाएंगे।

कुलदीप ने 55 मैचों की 53 पारियों में 97 विकेट लिए हैं। अगर वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में 3 विकेट ले पाए, तो अंतरराष्ट्रीय टी20 में 100 विकेट लेने वाले भारत के पांचवें गेंदबाज होंगे। कुलदीप 2 बार 5 विकेट लेने की उपलब्धि भी हासिल कर चुके हैं।

अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल यह 100 विकेट वाली उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

टी20 में भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम है। अर्शदीप सिंह ने 95 मैचों की 92 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 141 विकेट लिए हैं। जसप्रीत बुमराह दूसरे नंबर पर हैं। बुमराह ने 100 मैचों में 126 विकेट लिए हैं। हार्दिक पांड्या तीसरे नंबर पर हैं। पांड्या ने 138 मैचों में 114 विकेट लिए हैं। चौथे नंबर पर अक्षर पटेल हैं। पटेल ने 108 मैचों में 111 विकेट लिए हैं। सर्वाधिक टी20 विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव हैं।

इसके बाद युजवेंद्र चहल का नंबर आता है। चहल ने 80 मैचों में 96 विकेट लिए हैं। भुवनेश्वर कुमार 87 मैचों में 90 विकेट लेकर टी20 में भारत के सातवें सबसे सफल गेंदबाज हैं। भुवनेश्वर कुमार की वापसी चार साल बाद भारतीय टीम में न्यूजीलैंड सीरीज में हुई है। उनके पास भी 100 टी20 विकेट लेने का मौका है।

 

Have something to say? Post your comment
इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

: 27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

: शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

X