Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

खेल

एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा के खिलाड़ियों का रहा जलवा, सीएम नायब सिंह सैनी ने दी बधाई

Updated on Monday, October 05, 2026 12:04 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल का प्रदर्शन शानदार रहा। भारत ने 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल अपने नाम किए। देश के इस ऐतिहासिक अभियान में हरियाणा राज्य के प्लेयर्स का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने 14 गोल्ड समेत कुल 32 मेडल जीते।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के खिलाड़ियों को इस खास उपलब्धि के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान पूरे विश्व में ऊंचा किया। भारत के 21 में से 14 गोल्ड मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने दिलाए। राज्य के पांच खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धा ने गोल्ड जीते, जबकि 9 प्लेयर्स ने टीम इवेंट में देश को गोल्ड मेडल दिलाया।

हरियाणा के 4 खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धा और 5 टीम इवेंट्स में सिल्वर मेडल जीता। वहीं, राज्य के 8 खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत प्रतियोगिता और एक टीम इवेंट्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता। बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया, तो फ्रीस्टाइल कुश्ती में सुजीत कलकल ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया।

पुरुष पहलवान अंकुश पंघाल 80 किलोग्राम वर्ग में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने में सफल रहे, जबकि कीर्ति शर्मा, नीरू ढांडा ने भी गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा, हॉकी और कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम में भी हरियाणा के खिलाड़ी शामिल रहे, जिन्होंने देश का मान बढ़ाया।

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया। भारत ने सबसे ज्यादा 24 मेडल एथलेटिक्स में जीते, जिसमें एक गोल्ड, 9 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज शामिल रहे। इसके बाद भारतीय शूटर्स ने देश के लिए 15 मेडल जीते, जिसमें 3 गोल्ड, 8 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज रहे।

आर्चरी से भी 9 मेडल आए, जिसमें सर्वाधिक 5 गोल्ड शामिल रहे। बॉक्सिंग में भारत ने अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड समेत 6 मेडल जीते। वहीं, 28 साल बाद भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम ने एक साथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। क्रिकेट में भी पुरुष और महिला टीम गोल्ड पर कब्जा जमाने में कामयाब रही।

Have something to say? Post your comment
इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

: 27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

: शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

X