Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

खेल

वनडे के बाद टी20 में भी दमदार प्रदर्शन करने उतरेगी टीम इंडिया, जाने कैसा है वेस्टइंडीज के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड

Updated on Monday, October 05, 2026 12:00 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज से अब पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भिड़ेगी। सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए आपको बताते हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में कैसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड।

साल 2009 से लेकर अब तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 20 मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम ने 10 मुकाबलों में बाजी मारी है। एक मैच बेनतीजा रहा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 इंटरनेशनल में आखिरी भिड़ंत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुई थी, जहां टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी। हालांकि, इस मैच में कैरेबियाई टीम ने भारत को कड़ी टक्कर जरूर दी थी। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए थे, जिसके बाद टीम इंडिया ने बढ़िया चेज करते हुए 4 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया था।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम हाल ही में एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर आई है। अभिषेक शर्मा कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भी तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली थी। हालांकि, वैभव और संजू सैमसन का बल्ला एशियन गेम्स में खामोश रहा था और ये दोनों आक्रामक बल्लेबाज इस सीरीज में जरूर दमखम दिखाना चाहेंगे।

तिलक वर्मा ने भी एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ महज 22 गेंदों में 51 रनों की नाबाद पारी खेली थी। हालांकि, टीम के बॉलिंग अटैक में जरूर अनुभव की कमी नजर आ रही है। तेज गेंदबाजी की अगुवाई अर्शदीप सिंह करेंगे, जिनका साथ देने के लिए प्रिंस यादव और मयंक यादव को चुना गया है।

दूसरी ओर, वनडे में भारत को कड़ी टक्कर देने के लिए वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में अपना दमखम दिखाना चाहेगी। शेरफेन रदरफोर्ड, शिमरोन हेटमायर और रोमारियो शेफर्ड जैसे खिलाड़ियों से कैरेबियाई टीम दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। शाई होप वनडे की शानदार फॉर्म को इस फॉर्मेट में भी बरकरार रखना चाहेंगे। वेस्टइंडीज को अपने गेंदबाजों से भी टी20 सीरीज में बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा रहेगी।

Have something to say? Post your comment
इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

: 27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

: शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

X