Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं • बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला • भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला • राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

मनोरंजन

ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार मोहसिन खान ने कर ली शादी, पत्नी संग शेयर की पहली वेडिंग फोटो

Updated on Monday, October 05, 2026 11:42 AM IST

मुंबई(एजेंसी) : ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में कार्तिक के नाम से पॉपुलर मोहसिन खान में शादी कर ली है। दोनों की शादी प्राइवेट थी जिसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। एक्टर ने शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है जहां उन्हें फैंस और सेलेब्स सब बधाई दे रहे हैं।


मोहसिन ने शेयर की शादी की फोटो
मोहसिन ने अपनी दुल्हन के साथ फोटो शेयर की हैं। इस दौरान उन्होंने टक्सीडो (फॉर्मल सूट) है। वहीं तमन्ना ने पीच कलर का अनारकली सूट और इसी के साथ मैचिंग स्कर्ट। फोटोज शेयर कर मोहसिन ने लिखा, द डे...माशाल्लाह ।


दोनों ने खूब डांस कर किया एंजॉय
मोहसिन के इस पोस्ट के बाद उनकी शादी से जुड़े कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में दोनों छमक छल्लो गाने पर डांस कर रहे हैं। वहीं एक में दोनों दिलवाले फिल्म का जनम-जनम गाने पर डांस कर रहे हैं।


मोहसिन का टीवी करियर
मोहसिन के बारे में बता दें कि वह पॉपुलर टीवी एक्टर रहे हैं। शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में उन्होंने कार्तिक गाएंका का किरदार निभाया था। मोहसिन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत लव बाय चांस से की थी। इसके बाद वह निशा और उसके कजिन और ड्रीम गर्ल जैसे शोज में नजर आए थे। हालांकि उन्हें पॉपुलैरिटी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से ही मिली। शो में उनकी और शिवांगी जोशी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

कार्तिक को अपने इस किरदार के लिए कई अवॉर्ड्स भी मिले हैं। साल 2021 में फिर मोहसिन ने ये शो छोड़ दिया था। इसके बाद वह वेब सीरीज जब मिला तू में नजर आए थे जिसमें उनके साथ ईशा सिंह थीं। यह शो 2024 में आया था। हालांकि इसके बाद से मोहसिन लाइमलाइट से दूर हैं।

हालांकि वह सोशल मीडिया पर एक्टिव थे और अपनी कई फोटोज और इवेंट्स से वीडियोज शेयर करते रहते थे।


सगाई की फोटोज शेयर कर सबको चौंकाया
इसके बाद अगस्त में मोहसिन ने सगाई की फोटोज शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया था। उन्होंने मंगेतर के साथ फोटोज शेयर कर लिखा था, या अल्लाह ये पागल खूबसूरत सेंसिटव लड़की जो हमेशा हंसती है और मुझे चिढ़ाती है और मेरे लिए प्रार्थना करती है, इसका मेरे साथ जुड़ना लिखा था।


मोहसिन ने आगे लिखा था, ‘जब हमने पहली बार एक-दूसरे को देखा था, जब हमने पहली बार तुम्हारा हाथ पकड़ा और गाया हम तो भाई जैसे हैं वैसे रहेंगे। मुझे पता था कि मुझे मेरा पार्टनर मिल गया है। मुझे हमेशा कहा गया था कि जब तुम्हें तुम्हारा फॉरेवल मिलेगा तो आपके लिए सबसे आसान होगा, लाइफ का सबसे अहम फैसला लेना। शायद हमारी स्टोरी सितारों में लिखी गई थी।’


आखिर में मोहसिन ने लिखा था, ‘अब हम अपनी लाइफ की इस नई जर्नी की शुरुआत कर रहे हैं। एक ऐसी जर्नी जो प्यार, दोस्ती और कई यादों से भरी है। तुम्हारी फेवरेट फिल्म की लाइन है न- मोहब्बत क्या होती है ये तो मैं नहीं जानता, लेकिन इसके लिए दिल से एक दुआ जरूर निकलती है कि इसकी आंखों में कभी आंसू ना आए...हमेशा हंसती रहे। अब इसे मोहब्बत कहें तो मोहब्बत ही सही।’

 

Have something to say? Post your comment
दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

: बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

X