Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

मनोरंजन

Bigg Boss 20 : सलमान खान ने आसिफ खान के मर्दानगी कमेंट पर लगाई क्लास, बोले- तुम जैसे कई…

Updated on Monday, October 05, 2026 11:37 AM IST

मुंबई (एजेंसी) : बिग बॉस के वीकेंड का वार में सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं। अब लेटेस्ट वीकेंड का वार में सलमान ने आसिफ खान को उनके मर्दानगी कमेंट पर उनकी क्लास लगाई है। हालांकि आसिफ ने फिर अपनी बात पर सफाई दी तो सलमान ने कहा कि तुम जैसे आसिफ बहुत आए और बहुत गए।


सलमान बोले- मर्दानगी मूंछों से नहीं दिल से होती है
आसिफ, सलमान को बोलते हैं कि मैंने कहा था कि हमारी मर्दानगी कि पहचान होती है मूछें। सलमान फिर बोलते हैं कि अरे मर्दानगी मूछों से नहीं होती है, दिल से होती है।


आसिफ ने दी सफाई
आसिफ फिर अपने स्टेटमेंट को क्लीयर करते हुए बोलते हैं कि नहीं सर, इन्होंने कहा था कि तीनों ने एक जैसी दाढ़ी करा रखी है, इन्होंने दाढ़ी में कॉपी कर रखी है। तो मैंने उसका जवाब दिया था उनको।


सलमान बोले- कई आसिफ आए और गए
सलमान फिर अपना एक्सपीरियंस देते हुए बोलते हैं आसिफ को, ये शो मैं 17 साल से कर रहा हूं। तुम जैसे आसिफ बहुत आए और बहुत गए।

आसिफ फिर माफी मांगते हुए बोलते हैं कि सॉरी सर, मैं वैसा नहीं कह रहा था।


आसिफ ने क्या कहा था
दरअसल, होता क्या है कि एक टास्क के दौरान गुल्लू, आसिफ की मुंछ पर कमेंट करते हैं और बोलते हैं कि ये हैं हमारे मुछड़ जी आसिफ खान जी।

इस पर आसिफ ने कहा था कि भाई राजस्थान में जो भी मर्द होते हैं, उनकी मूछें होती हैं। हम मानते हैं कि जिसकी मूछें नहीं होती वो मर्द नहीं होता।


गौहर ने जब कहा आसिफ की है छोटी सोच
बता दें कि इससे पहले गौहर ने आसिफ के इस कमेंट पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उनकी सोच को छोटी कहा था। गौहर ने लिखा था, 'यार मेरा एक सवाल है, आसिफ का करियर तो एक्टिंग में बहुत अच्छा चल रहा है ना तो उन्हें शो में नहीं आना चाहिए था ऐसी छोटी सोच और पागलपन बिहेवियर के लिए जहां वो महिला, उदिति को लेकर गलत कमेंट कर रही थीं और आसिफ एंजॉय कर रहे थे।'


गौहर ने आगे लिखा था, ‘ये सब देखकर काफी बुरा लगा। इतना अच्छा एक्टर पर हर चीज में ऐसी छोटी सोच लगती है। मर्द की निशानी मूंछ होती है...हाहा इस्लाम में तो मुस्लमान मर्द के लिए लिए सुन्नाह में नो मूंछ। क्या वो ये भूल गए क्या? मर्द की निशानी उसकी ऊंची सोच और बिहेवियर से होती है।’

Have something to say? Post your comment
दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

: बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

X