Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार • पॉवरग्रिड पश्चिमी क्षेत्र-I ने जीता अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 का खिताब • पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन • शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

पंजाब

मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज

Updated on Sunday, October 04, 2026 20:15 PM IST

अमृतसर : मैड संधू की हत्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावर रंजीत एवेन्यू स्थित स्टारबक्स रेस्टोरेंट से ही मैड संधू का पीछा कर रहे थे। सी.एम. भगवंत मान के अमृतसर में होने के कारण शहर में जगह-जगह पुलिस नाके लगे हुए थे। इस कारण आरोपियों को स्टारबक्स के बाहर मैड संधू पर गोली चलाने का मौका नहीं मिला। यहां से मैड संधू वॉशिंग सेंटर पर कार धुलवाने के लिए पहुंचा जहां मौका मिलते ही आरोपियों ने उस पर गोली चला दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा स्टारबक्स रेस्टोरेंट की वीडियो फुटेज कब्जे में ले ली गई है।


अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की सरेआम गोली मार कर की गई हत्या के सनसनीखेज मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर हरमनवीर सिंह गिल खुद एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल और आसपास के इलाकों का दौरा किया और कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और पूरी घटना की जानकारी सांझा की।


पुलिस कमिश्नर हरमनवीर सिंह गिल ने बताया कि मृतक मैड संधू पास के जिले का रहने वाला था और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर था। घटना वाले दिन वह लोहारका रोड पर एक वॉशिंग स्टेशन पर अपनी कार धुलवाने आया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावर लगातार उसका पीछा और उसकी रेकी कर रहे थे। इसके बाद मौका मिलते ही हमलावर लोहारका रोड पर वॉशिंग स्टेशन के पास अंधाधुंध फायरिंग करके घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।


पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम को कई ठोस सुराग और अहम सबूत मिले हैं। उन्होंने कहा कि घटना को किसने अंजाम दिया और इसके पीछे कौन है यह तस्वीर पुलिस जांच में काफी हद तक साफ हो गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।


पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मृतक मैडी संधू के पिता भूपिंदर सिंह पंजाब पुलिस में लोकल रैंक सब-इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड अधिकारी हैं। वह अमृतसर रूरल पुलिस से रिटायर हुए थे। पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है और मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम भी करवा दिया गया है। पुलिस का दावा है कि इस पूरे नेटवर्क और शूटरों का जल्द ही पर्दाफाश कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

: पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

: पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

: जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

: पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

: पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

: नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

X