Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार • पॉवरग्रिड पश्चिमी क्षेत्र-I ने जीता अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 का खिताब • पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन • शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

पंजाब

पंजाब में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार पर परगट सिंह बोले- ‘ऐसी कोई बात नहीं’, भगवंत मान को भी दिया जवाब

Updated on Sunday, October 04, 2026 19:57 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ किया कि ऐसी कोई बात नहीं है। इसके साथ ही, परगट सिंह ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के बयान पर भी पलटवार किया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर कि ‘पंजाब कांग्रेस में कार्यकर्ता कम, मुख्यमंत्री पद के दावेदार अधिक हैं।’ परगट सिंह ने समाचार एजेंसी से कहा, “भगवंत मान को तर्क के साथ बात करनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि भगवंत मान चिंता न करें, एक अच्छी टीम (कांग्रेस की टीम) आगे बढ़ेगी। हम जानते हैं कि पंजाब के लिए क्या करना है और हम पंजाब को बेहतर स्थिति में लाएंगे। उन्होंने अपने जवाब में कहा, “भगवंत मान को मैं जानता हूं और वह मुझे जानते हैं। एक कलाकार के तौर पर मैं उनका सम्मान करता हूं और एक खिलाड़ी के तौर पर वे मेरा सम्मान करते हैं। लेकिन पिछले पौने 5 सालों में आपने जो किया है, लोग उसके लिए जवाबदेही की मांग करेंगे।”
पंजाब कांग्रेस के सीएम चेहरे पर परगट सिंह ने कहा, "कोई ऐसी बात नहीं है। जो चुने हुए प्रतिनिधियों होंगे, वो सीएलपी का चयन करेंगे। स्वाभाविक रूप से यह हाई कमान के साथ बातचीत और चर्चा के बाद ही होगा।"


नवजोत सिंह सिद्धू को साथ लाने पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "वे मेरे अच्छे दोस्त और अच्छे इंसान हैं। उनकी कई और भी जिम्मेदारियां हैं। वे शो भी कर रहे हैं और क्रिकेट से भी जुड़े हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह हमारे बीच का अंदरूनी मामला है। मैं उनका सम्मान करता हूं और वे मेरा सम्मान करते हैं।"


पंजाब में शिक्षा पर सवाल करने वाले विधायक सुखवीर सिंह मैसरखाना को आम आदमी पार्टी से निकाले जाने पर परगट सिंह ने कहा, "यह आम आदमी पार्टी का असली चेहरा है। वे शिक्षा और स्वास्थ्य का मॉडल दिखाते थे। लेकिन उनके ही एक विधायक ने कहा कि शिक्षा के लिए सही इंतजाम नहीं हैं। दो घंटे के अंदर ही कार्रवाई हो गई, यह तानाशाही है। केजरीवाल पूरी तरह तानाशाह हैं। वे जो दिखाते हैं, असल में वैसे नहीं हैं।"

Have something to say? Post your comment
पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

: पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

: पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

: जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

: पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

: पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

: नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

X