Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

उतार प्रदेश

मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता

Updated on Sunday, October 04, 2026 16:55 PM IST

लखनऊ (एजेंसी) : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियां तेज करते हुए रविवार को उत्तराखंड के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में चुनाव आयोग के एसआईआर पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची की स्थिति, बूथ स्तर तक संगठन के पुनर्गठन और मजबूत उम्मीदवारों के चयन की प्रगति की समीक्षा की गई। मायावती ने खासतौर पर गरीबों, युवाओं, महिलाओं और कमजोर वर्गों के लोगों को उनके मताधिकार से वंचित होने से बचाने के लिए पार्टी स्तर पर लगातार प्रयास जारी रखने के निर्देश दिए। बसपा के केंद्रीय कैंप कार्यालय, माल एवेन्यू में हुई बैठक में उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और पंजाब में होने वाले चुनावों को लेकर भी संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। मायावती ने एसआईआर के बाद पोलिंग बूथ स्तर तक पार्टी कमेटियों के पुनर्गठन का काम युद्धस्तर पर पूरा करने और सामने आई कमियों को समयबद्ध तरीके से दूर करने पर जोर दिया। बसपा के मुताबिक, एसआईआर के बाद उत्तराखंड की मतदाता सूची से करीब नौ लाख नाम हटाए गए हैं। मायावती ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना जरूरी है कि विशेषकर गरीब, युवा, महिलाएं और कमजोर तबकों के लोग अपने संवैधानिक मताधिकार से वंचित न रह जाएं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐसे लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए लगातार प्रयास करने के निर्देश दिए। मायावती ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार की कार्यशैली पर भी तीखा हमला बोला।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनहित और जनकल्याण के मुद्दों पर अपेक्षित ध्यान देने के बजाय बड़े पूंजीपतियों और धन्नासेठों के हितों के प्रति अधिक समर्पित दिखाई देती है। मायावती ने कहा कि बड़े पूंजीपतियों के धनबल के जरिए चुनावों को प्रभावित करने की कोशिशें भी एक अहम चुनावी मुद्दा हैं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि चुनावी तैयारियों के दौरान इन मुद्दों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से उठाया जाए। बैठक में बसपा संस्थापक कांशीराम की 9 अक्टूबर को होने वाली पुण्यतिथि की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।


मायावती ने कहा कि पार्टी के जन्मदाता कांशीराम की पुण्यतिथि को पूर्व निर्देशों के अनुरूप पूरी मिशनरी भावना के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि यूपी-दिल्ली सीमा पर बसपा सरकार द्वारा स्थापित बहुजन प्रेरणा केंद्र में रखरखाव का सरकारी कार्य चल रहा है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने पर किसी संभावित दुर्घटना को देखते हुए इस वर्ष वहां कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
मायावती ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों से बसपा कार्यकर्ता और समर्थक राजधानी लखनऊ पहुंचकर विशाल गुम्बद आकार के मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। वहीं, अन्य राज्यों में पार्टी के लोग जोन स्तर पर खुली संगोष्ठियों का आयोजन कर कांशीराम को श्रद्धांजलि देंगे।


मायावती ने संगठन को चुनावी मोड में पूरी तरह सक्रिय करने और बूथ स्तर तक पार्टी की तैयारियों को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उम्मीदवारों के चयन से लेकर मतदाता सूची और संगठनात्मक ढांचे को दुरुस्त करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

 

Have something to say? Post your comment
यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

: यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

: योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

: भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

: पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

: नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

: 'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

: यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

: उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

: अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

X