Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

खेल

वनडे ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान; असलंका हुए बाहर, अविष्का फर्नांडो की वापसी

Updated on Sunday, October 04, 2026 15:28 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान में होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका के अलावा, इस सीरीज में मेजबान पाकिस्तान और इंग्लैंड भी हिस्सा लेंगे। पूर्व कप्तान चरिथ असलंका को टीम में जगह नहीं दी गई है।

इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में उपकप्तान की भूमिका निभाने वाले असलंका का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। वह तीन मैचों में सिर्फ 19 रन ही बना सके थे। यही वजह है कि उन्हें इस ट्राई सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है। वहीं, अविष्का फर्नांडो और ऑलराउंडर सहन अराचिगे को वनडे ट्राई-सीरीज के लिए टीम में वापस बुलाया गया है। यह सीरीज 18 अक्टूबर को रावलपिंडी में शुरू होगी और 31 अक्टूबर तक चलेगी। वे असलंका और चोटिल वनिंदु हसरंगा की जगह लेंगे। हसरंगा इंग्लैंड दौरे के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हो गए थे। असलंका इंग्लैंड दौरे के लिए लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा थे और उप-कप्तान की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आए थे।

29 वर्षीय खिलाड़ी ने नियमित कप्तान कुशल मेंडिस की गैर-मौजूदगी में टी20 इंटरनेशनल टीम की भी कप्तानी की थी। मेंडिस हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण नहीं खेल सके थे। असलंका वनडे में भी टीम की कप्तानी करने की कतार में थे लेकिन मेंडिस फिट होकर इंग्लैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज के लिए टीम में वापस लौट आए थे।

इंग्लैंड में असलंका ने छह महीने तक बाहर रहने के बाद टी20 इंटरनेशनल में वापसी की थी। उनका पिछला मैच 2026 वर्ल्ड कप में था। असलंका को मई 2026 में वनडे कप्तान के पद से भी हटा दिया गया था लेकिन इंग्लैंड सीरीज के लिए उन्हें लीडरशिप ग्रुप में वापस लाया गया था। वनडे टीम से छुट्टी होने से पहले असलंका को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी टीम में नहीं चुना गया था, जो 9 अक्टूबर से खेली जानी है।

इंग्लैंड के खिलाफ 1-2 से वनडे सीरीज हारने वाली श्रीलंकाई टीम में इस बार ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। चरिथ असलंका को बाहर करने के अलावा बाकी टीम लगभग वही है। हालांकि, बल्लेबाज पथुम निसांका और तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा की फिटनेस को लेकर कुछ चिंताएं हैं, फिर भी दोनों को टीम में शामिल किया गया है।

निसांका चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने कहा है कि वह तभी टीम के साथ पाकिस्तान जाएंगे, जब उन्हें पूरी तरह फिट घोषित कर दिया जाएगा। वहीं, दुष्मंथा चमीरा को भी फिटनेस मंजूरी मिलने की शर्त पर टी20 टीम में चुना गया था। अब उनकी उपलब्धता उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगी।

वनडे ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम: कुशल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कामिल मिशारा, पवन रथनायके, सहान अराचिगे, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, दासुन शनाका, डुनिथ वेलालागे, महेश थीक्षाना, सचिन्दु कोलंबेज, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका और ईशान मलिंगा।

 

 

Have something to say? Post your comment
इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

: 27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

: शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

X