Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

पंजाब

एशियन गेम्स में लगातार तीसरा पदक जीतकर पटियाला लौटे ओलंपियन तेजिंदरपाल सिंह तूर का भव्य स्वागत

Updated on Friday, October 02, 2026 19:53 PM IST

चंडीगढ़/पटियाला : एशियन गेम्स में एथलेटिक्स के शॉटपुट मुकाबले में लगातार तीसरा पदक जीतकर पटियाला लौटे पंजाब पुलिस के डीएसपी एवं ओलंपियन तेजिंदरपाल सिंह तूर का पंजाबी यूनिवर्सिटी में जिला प्रशासन और खेल प्रेमियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। विधायक गुरलाल घनौर के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों और पटियाला निवासियों ने भाग लिया तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पटियाला, पंजाब और देश का नाम रोशन करने वाले ओलंपियन तूर का फूलों से स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर लगातार दो एशियन गेम्स में शॉटपुट का स्वर्ण पदक जीतने और इस बार रजत पदक हासिल करने वाले ओलंपियन तेजिंदरपाल सिंह तूर ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार द्वारा खिलाड़ियों का साथ दिया जा रहा है और उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली चोटों के कारण इस बार वह स्वर्ण पदक हासिल करने से चूक गए, लेकिन परिवार, विभाग और सरकार से मिल रहे सहयोग के बल पर वह आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

ओलंपियन तूर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने और उनकी तैयारी को मजबूत करने के लिए कई पहल की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविरों से लेकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने तक खिलाड़ियों को विशेष सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है।

ओलंपियन तेजिंदरपाल सिंह तूर का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए विधायक गुरलाल घनौर ने कहा कि तूर की शानदार उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि तेजिंदरपाल सिंह तूर, दलजीत सिंह राणा और जिला खेल अधिकारी नवजोत सिंह धालीवाल जैसी शख्सियतों की प्रेरणा से पटियाला के नए खिलाड़ी भी एथलेटिक्स, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो सहित विभिन्न खेलों में आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शॉटपुट और डिस्कस थ्रो जैसे खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना आसान उपलब्धि नहीं है। तूर ने अपनी मेहनत और लगन से अपने माता-पिता, पटियाला, पंजाब और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गांव-गांव में खेल मैदान विकसित करने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों से युवाओं को खेलों से जुड़ने के अधिक अवसर मिल रहे हैं।

विधायक गुरलाल घनौर ने उम्मीद जताई कि ओलंपियन तेजिंदरपाल सिंह तूर आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए और पदक जीतेंगे।

इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम गुरदेव सिंह, दलजीत सिंह राणा, जिला खेल अधिकारी नवजोत सिंह धालीवाल, अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं रेसलिंग एसोसिएशन पटियाला के अध्यक्ष रणधीर सिंह, एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरभजन सिंह सहित बड़ी संख्या में पटियाला निवासी, खेल प्रेमी और परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

: तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

: पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

: कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

: विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

: पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

X