Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

पंजाब

अमृतसर में नशीले पदार्थ और हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े पांच व्यक्ति 13 पिस्तौल और 3.267 किलोग्राम हेरोइन समेत काबू

Updated on Wednesday, September 30, 2026 20:32 PM IST

चंडीगढ़/अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पांच व्यक्तियों को 13 पिस्तौल और 3.267 किलोग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार कर नशा तस्करी तथा अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले तीन नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान क्रिश गोल्ड (20) निवासी लोहगढ़, अमृतसर; कुणाल मेहता उर्फ कन्नू (21) निवासी कटड़ा दुल्लो, अमृतसर; रॉबिन (21) निवासी हिंदुस्तान बस्ती, अमृतसर; जसकरण सिंह उर्फ जस (36) निवासी भूटानपुरा, अमृतसर और जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन (22) निवासी गांव नौशहरा ढल्ला, तरनतारन के रूप में हुई है। आरोपी जसकरण उर्फ जस आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले ही एनडीपीएस एक्ट तथा आर्म्स एक्ट के तहत पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बरामद किए गए पिस्तौलों में आठ .30 बोर पीएक्स-3, तीन .30 बोर, एक 9 एमएम ग्लॉक और एक 9 एमएम पिस्तौल शामिल हैं। इसके अलावा 22 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। हथियारों और नशीले पदार्थों की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही आरोपियों की कार भी जब्त कर ली है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी क्षेत्र में अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की आपूर्ति में शामिल थे। उन्होंने कहा कि इस मामले के आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने तथा विदेशों में बैठे हैंडलरों सहित इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।

पहले ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पुलिस टीमों ने क्रिश गोल्ड और कुणाल मेहता उर्फ कन्नू को दो .30 बोर पिस्तौलों समेत गिरफ्तार किया। कुणाल उर्फ कन्नू से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर तीन और पिस्तौल, 14 जिंदा कारतूस और 1.227 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद पूछताछ के दौरान सिविल लाइंस क्षेत्र से उनके साथी रॉबिन को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरे ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए सीपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने एक कार को रोककर उसमें सवार जसकरण सिंह उर्फ जस को 2.040 किलोग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया।

तीसरे ऑपरेशन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से आठ पीएक्स-3 पिस्तौल तथा आठ जिंदा कारतूस बरामद किए।

इस संबंध में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पहला मामला एफआईआर नंबर 168, दिनांक 25.09.2026 को आर्म्स एक्ट की धाराओं 25(6,7,8) और एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी के तहत दर्ज किया गया है। दूसरा मामला एफआईआर नंबर 228, दिनांक 28.09.2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी के तहत थाना डी-डिवीजन में दर्ज किया गया है। तीसरा मामला एफआईआर नंबर 230, दिनांक 29.09.2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना छेहरटा में दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment
शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

: तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

: पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

: कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

: विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

: पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

X