Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

राष्ट्रीय

अशोक सिंहल के जन्मशताब्दी वर्ष पर पीएम मोदी ने लिखा भावुक लेख

Updated on Monday, September 28, 2026 13:35 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल के जन्मशताब्दी वर्ष पर उनके जीवन और योगदान को समर्पित एक विशेष आलेख लिखा है। पीएम मोदी ने सोमवार को एक्स प्लेटफॉर्म पर इस आलेख का लिंक शेयर किया।

संगठन के प्रति निष्ठा और सामाजिक एकता का प्रतीक
पीएम मोदी ने लिखा, “अशोक सिंहल का व्यक्तित्व दृढ़ संकल्प और सादगी का अद्भुत संगम था। संगठन के कार्यों के प्रति उनकी निष्ठा, आध्यात्मिक आस्था और सामाजिक एकता के लिए समर्पण हर किसी को प्रेरित करता रहेगा।” उन्होंने अशोक सिंहल को युगपुरुष बताते हुए उनके साथ जुड़े कई व्यक्तिगत अनुभव साझा किए।

सुभाषित से शुरू हुआ आलेख, सेवा भाव पर जोर
अपने आलेख की शुरुआत में पीएम ने एक सुभाषित का जिक्र किया—

“वृक्ष कबहुं नहिं फल भखै, नदी न संचै नीर।
परमारथ के कारने, साधुन धरा शरीर।।”

पीएम मोदी ने बताया कि अशोक सिंहल का जीवन दूसरों की सेवा और लोक कल्याण के लिए समर्पित रहने का जीवंत उदाहरण था। 27 सितंबर से उनके जन्मशताब्दी वर्ष की शुरुआत हुई है।

युवा कार्यकर्ता काल का यादगार पत्र
पीएम मोदी ने 1981 का एक प्रसंग याद किया जब वे युवा कार्यकर्ता थे। अशोक सिंहल का हाथ से लिखा पत्र मिला था, जिसमें एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी और जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। उन्होंने बताया कि अशोक जी दशकों तक दिन-रात काम करते रहे, दूरदराज क्षेत्रों की कठिन यात्राएं कीं और गुजरात के आदिवासी इलाकों में जाना उन्हें विशेष प्रिय था। प्राकृतिक आपदाओं के समय वे सबसे पहले पहुंचने वालों में होते थे। 2001 के कच्छ भूकंप के दौरान उनके साथ का अनुभव अविस्मरणीय रहा।

परिवार की पृष्ठभूमि और सेवा की ओर झुकाव
अशोक सिंहल प्रतिष्ठित परिवार से थे। उनके पिता महावीर जी प्रशासक थे, एक भाई पुलिस अधिकारी और सांसद बने, जबकि दूसरे भाई त्रिपुरा के मुख्य सचिव रहे। फिर भी कम उम्र से ही उनमें दूसरों के प्रति करुणा और सेवा भाव था। प्रयागराज में संगम तट पर घंटों बैठना, साधु-संतों से आत्मीयता—इन सबने उनकी सांस्कृतिक समझ को गहराई दी और उन्हें आरएसएस से जोड़ा।

संगठनात्मक कौशल और राम जन्मभूमि आंदोलन
पीएम ने बताया कि अशोक सिंहल ने कई संस्थाओं और आंदोलनों को मजबूत किया। उनकी ओजस्वी वाणी सभाओं को मंत्रमुग्ध कर देती थी। 1993 में स्वामी विवेकानंद के शिकागो संबोधन की शताब्दी पर अमेरिका में विश्व हिंदू परिषद का सम्मेलन और 2000 में त्रिनिदाद में विश्व हिंदू सम्मेलन उनके संगठनात्मक कौशल के उदाहरण हैं।

राम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही। 1991 की बोट क्लब रैली का ओजस्वी संबोधन और घायल अवस्था की तस्वीर आज भी याद की जाती है। पीएम ने लिखा कि आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर है तो इसके पीछे अशोक सिंहल जैसी विभूतियों का निस्वार्थ समर्पण है। अगर वे आज होते तो मंदिर देखकर सबसे अधिक भावुक और प्रसन्न होते।

सामाजिक समानता और अन्य प्रिय क्षेत्र
अशोक सिंहल सामाजिक एकता और समानता के प्रबल समर्थक थे। अयोध्या में राम मंदिर की पहली ईंट रखने के लिए उन्होंने वंचित वर्ग के कामेश्वर चौपाल को चुना और काशी में डोम राजा को सम्मानित किया। शिक्षा (विशेषकर वैदिक शिक्षा) और संगीत उनके प्रिय क्षेत्र थे। बीएचयू से शिक्षा प्राप्त अशोक जी एकल विद्यालय पहल से जुड़े रहे। वे सुंदर गाते थे। 2015 में 90वें जन्मदिन पर ‘हे मातृभूमि मेरी, हे पितृभूमि मेरी’ गाने का वीडियो खूब वायरल हुआ था।

युवाओं को परिचित कराने का आह्वान
पीएम मोदी ने आलेख के अंत में कहा कि अशोक सिंहल ने हर क्षण राष्ट्र के उत्कर्ष का स्वप्न देखा। उनकी जन्मशती पर अधिक से अधिक युवाओं को उनके विराट व्यक्तित्व से परिचित कराना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
पश्चिम मध्य रेल की 9वीं राज्य स्काउट्स एवं गाइड्स रैली का आयोजन 1 से 5 नवंबर तक भोपाल में

: पश्चिम मध्य रेल की 9वीं राज्य स्काउट्स एवं गाइड्स रैली का आयोजन 1 से 5 नवंबर तक भोपाल में

पॉवरग्रिड पश्चिमी क्षेत्र-I ने जीता अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 का खिताब

: पॉवरग्रिड पश्चिमी क्षेत्र-I ने जीता अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 का खिताब

शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां

: शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां

12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल

: 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल

यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा

: यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा

चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव

: चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव

‘अर्नब’ चक्रवात : मुख्यमंत्री नायडू ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा, कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

: ‘अर्नब’ चक्रवात : मुख्यमंत्री नायडू ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा, कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

चक्रवात अर्नब ने आंध्र तट पर किया लैंडफॉल, 150 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती हैं हवाएं

: चक्रवात अर्नब ने आंध्र तट पर किया लैंडफॉल, 150 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती हैं हवाएं

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा— ‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार’

: पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा— ‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार’

चक्रवात ‘अर्नब’ के ओडिशा की ओर बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट, 313 रिस्पॉन्स टीमें तैनात : सुरेश पुजारी

: चक्रवात ‘अर्नब’ के ओडिशा की ओर बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट, 313 रिस्पॉन्स टीमें तैनात : सुरेश पुजारी

X