Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

राष्ट्रीय

UNGA में भारत की कूटनीतिक सक्रियता, मेक्सिको, वर्ल्ड फूड प्रोग्राम और यूनामा के साथ की अहम बैठकें

Updated on Sunday, September 27, 2026 16:10 PM IST

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly, UNGA) के हाई-लेवल वीक के दौरान भारतीय अधिकारियों ने मेक्सिको, वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (डब्‍ल्‍यूएफपी) और अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इन बैठकों में तीन अलग-अलग मुद्दों पर ध्यान दिया गया। इनमें टेक्नोलॉजी और स्वास्थ्य के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग, दुनिया भर में मानवीय सहायता के काम पर बढ़ता दबाव और अफगानिस्तान के लोगों की जरूरतें शामिल थीं।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान मेक्सिको के विदेश मंत्री रॉबर्टो वेलास्को अल्वारेज से मुलाकात की। बैठक के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक छोटी पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।

वहीं मेक्सिको की ओर से बताया गया कि दोनों विदेश मंत्रियों ने टेक्नोलॉजी और स्वास्थ्य समेत कई क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। ये दोनों क्षेत्र पहले से ही भारत और मेक्सिको के संबंधों का अहम हिस्सा हैं। इसके अलावा दोनों देश व्यापार, दवा उद्योग, ऑटोमोबाइल, विज्ञान और बहुपक्षीय मंचों पर भी साथ काम करते हैं।

एक अलग बैठक में विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के कार्यवाहक कार्यकारी निदेशक कार्ल स्काउ से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने कहा क‍ि दोनों ने बदलते वैश्विक हालात और दुनियाभर में मानवीय सहायता से जुड़ी कोशिशों के सामने मौजूद चुनौतियों पर चर्चा की। इस बातचीत में खास तौर पर उन बढ़ती मुश्किलों पर ध्यान दिया गया, जिनका मानवीय सहायता देने वाली एजेंसियां सामना कर रही हैं। दुनिया के कई हिस्सों में एक साथ आपात हालात पैदा होने से इन संगठनों पर दबाव बढ़ रहा है। यह बातचीत भारत और डब्‍लयूएफपी की लंबे समय से चली आ रही साझेदारी के लिहाज से भी अहम थी।

समय के साथ भारत और डब्‍लयूएफपी का सहयोग सीधे खाद्य सहायता देने से आगे बढ़कर तकनीकी सहयोग तक पहुंच गया है। इसमें खाने-पीने की चीजों के वितरण की व्यवस्था बेहतर बनाना, पोषण कार्यक्रमों को मजबूत करना और भारत के अनुभवों को दूसरे देशों के साथ साझा करना शामिल है।

भारत की इन बैठकों का तीसरा अहम मुद्दा अफगानिस्तान था। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अफगानिस्तान के लिए यूएन महासचिव की स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव और अफगानिस्तान में यूएन असिस्टेंस मिशन (यूनामा) की प्रमुख रबाब फातिमा से मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय ने बताया क‍ि इस दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि अफगानिस्तान के लोगों की मानवीय जरूरतों को पूरा करना लगातार प्राथमिकता में रहना चाहिए। मंत्रालय ने बताया क‍ि यूनामा की भूमिका की सराहना की गई और भारत की ओर से लगातार सहयोग का भरोसा दिया गया। बैठक के बारे में जारी जानकारी का ध्यान अफगानिस्तान के लोगों और वहां काम कर रहे संयुक्त राष्ट्र मिशन पर ही रहा। इसमें तालिबान सरकार को औपचारिक राजनयिक मान्यता देने का कोई जिक्र नहीं किया गया और न ही अफगानिस्तान को लेकर भारत की मौजूदा नीति में किसी बदलाव की घोषणा की गई।

इन बैठकों से पता चलता है कि भारत ने यूएनजीए के दौरान द्विपक्षीय और संयुक्त राष्ट्र, दोनों स्तरों पर अलग-अलग मुद्दों पर बातचीत आगे बढ़ाई। मेक्सिको के साथ मुलाकात में साझेदारी, व्यापार, स्वास्थ्य और टेक्नोलॉजी पर ध्यान रहा। डब्‍ल्‍यूएफपी के साथ बातचीत में दुनियाभर में मानवीय सहायता के सामने बढ़ती चुनौतियां प्रमुख मुद्दा रहीं, जबकि यूनामा के साथ बैठक में अफगानिस्तान के लोगों की मानवीय जरूरतों पर जोर दिया गया।

Have something to say? Post your comment
पश्चिम मध्य रेल की 9वीं राज्य स्काउट्स एवं गाइड्स रैली का आयोजन 1 से 5 नवंबर तक भोपाल में

: पश्चिम मध्य रेल की 9वीं राज्य स्काउट्स एवं गाइड्स रैली का आयोजन 1 से 5 नवंबर तक भोपाल में

पॉवरग्रिड पश्चिमी क्षेत्र-I ने जीता अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 का खिताब

: पॉवरग्रिड पश्चिमी क्षेत्र-I ने जीता अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 का खिताब

शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां

: शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां

12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल

: 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल

यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा

: यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा

चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव

: चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव

‘अर्नब’ चक्रवात : मुख्यमंत्री नायडू ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा, कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

: ‘अर्नब’ चक्रवात : मुख्यमंत्री नायडू ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा, कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

चक्रवात अर्नब ने आंध्र तट पर किया लैंडफॉल, 150 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती हैं हवाएं

: चक्रवात अर्नब ने आंध्र तट पर किया लैंडफॉल, 150 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती हैं हवाएं

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा— ‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार’

: पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा— ‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार’

चक्रवात ‘अर्नब’ के ओडिशा की ओर बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट, 313 रिस्पॉन्स टीमें तैनात : सुरेश पुजारी

: चक्रवात ‘अर्नब’ के ओडिशा की ओर बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट, 313 रिस्पॉन्स टीमें तैनात : सुरेश पुजारी

X