Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

पंजाब

पंजाब सरकार ने राज्य की 518 गौशालाओं के 100 करोड़ रुपये से अधिक के बिजली बिल माफ किए : कीमती भगत

Updated on Friday, September 25, 2026 20:43 PM IST

संगरूर : पंजाब गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री कीमती भगत ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लावारिस एवं बेसहारा गोवंश की देखभाल, सुरक्षा तथा गौशालाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों पर घूम रहे लावारिस गोवंश की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार, जिला प्रशासन और गौशाला प्रबंधकों द्वारा संयुक्त रूप से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संगरूर जिले में पिछले तीन महीनों के दौरान 600 लावारिस गोवंश को संरक्षण के लिए गौशालाओं में भेजा गया है।
 
श्री कीमती भगत आज संगरूर में जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ गोवंश की देखभाल संबंधी बैठक करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा गौशालाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि झनेड़ी गौशाला में चार महीने पहले 190 गोवंश था, जो अब बढ़कर 510 हो गया है। उन्होंने बताया कि सुनाम, संगरूर और धूरी से 250 लावारिस गोवंश को गौशाला में भेजा गया है।
 
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा राज्य की 518 सरकारी एवं निजी गौशालाओं के 100 करोड़ रुपये से अधिक के बिजली बिल माफ किए गए हैं। इस पहल के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि इससे गौशालाओं पर वित्तीय बोझ कम हुआ है और वे अपने संसाधनों का उपयोग गोवंश की बेहतर देखभाल के लिए कर सकेंगी।
 
श्री भगत ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य की लगभग 500 गौशालाओं को 3 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत से काऊ लिफ्टर उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि ये काऊ लिफ्टर घायल, बीमार अथवा सड़कों पर बेसहारा अवस्था में पड़े गोवंश को सुरक्षित रूप से गौशालाओं तक पहुंचाने तथा उपचार के लिए ले जाने में सहायक होंगे। बैठक के दौरान उन्होंने निजी गौशालाओं द्वारा गोवंश की देखभाल के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि निजी गौशालाएं सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लावारिस गोवंश की देखभाल के लिए और बड़े स्तर पर कार्य करें।
 
उन्होंने आगे बताया कि गौशालाओं में रखे प्रत्येक गोवंश की देखभाल के लिए 61 रुपये प्रति गोवंश प्रतिदिन देने संबंधी अधिसूचना जारी की जा चुकी है और इसे लागू करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें जारी हैं। उन्होंने कहा कि गोवंश की देखभाल को और मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा आवश्यक वित्तीय संसाधन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
 
संगरूर जिले संबंधी जानकारी देते हुए श्री कीमती भगत ने बताया कि गांव झनेड़ी स्थित गौशाला में लावारिस गोवंश के लिए 65 लाख रुपये की लागत से अलग शेड तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गौशालाओं के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए आवश्यक धनराशि का प्रबंध भी किया जा रहा है।
 
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछले समय के दौरान एकत्रित किए गए गौ सेवा सेस की पूरी राशि गोवंश की सेवा, देखभाल एवं सुरक्षा पर ही खर्च करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर घूम रहे लावारिस एवं बेसहारा गोवंश को जल्द से जल्द गौशालाओं में पहुंचाने के लिए उचित प्रबंध किए जाएं।
 
इस अवसर पर संगरूर जिले की कुल 40 गौशालाओं में से 35 गौशालाओं को पंजाब गौ सेवा आयोग की ओर से पंजीकरण प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
 
श्री भगत ने बताया कि गौशालाओं में गोवंश के स्वास्थ्य की देखभाल, टीकाकरण एवं बीमारियों की रोकथाम के लिए गडवासू, लुधियाना तथा विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की टीमों का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों, गौशाला प्रबंधकों, मीडिया एवं आम लोगों से अपील की कि लावारिस एवं बेसहारा गोवंश की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सामूहिक रूप से सहयोग करें।
 
बैठक में विधायक संगरूर नरिंदर कौर भराज, ए.डी.सी. सुखचैन सिंह, एस.डी.एम. भवानीगढ़ मनजीत कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
 
 
Have something to say? Post your comment
शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

: तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

: पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

: कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

: विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

: पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

X