Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

राष्ट्रीय

63वीं अखिल भारतीय रेलवे ट्रैक साइकिलिंग चौम्पियनशिप संपन्न

Updated on Friday, September 25, 2026 15:06 PM IST

उत्तर पश्चिम रेलवे स्पोर्ट्स एशोसियेशन तत्वाधान में साइकिलिंग वेलोड्रोम, सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में 22 से 24 सितम्बर 2026 तक आयोजित 63वीं अखिल भारतीय रेलवे ट्रैक साइकिलिंग चौम्पियनशिप में 09 टीमों के लगभग 75 साइक्लिस्टो ने पूर्ण उत्साह एवं ताक़त के साथ प्रदर्शन किया हैं।

गुरुवार दिनांक 24 सितंबर को समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक, श्री पंकज शर्मा के द्वारा प्रतिस्पर्धाओं भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता रहे खिलाड़ियों एवं टीमों को प्रशस्ति पत्र, पदक व नकद पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि साइक्लिंग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह मानसिक दृढ़ता और साहस का भी प्रतीक है। आप सभी ने अपने क्षेत्र में अद्वितीय प्रदर्शन किया है। मैं सभी विजेताओं को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि आप अपने खेल के माध्यम से न केवल भारतीय रेलवे का बल्कि देश का नाम भी रोशन करेंगे।

इस चौंपियनशिप में कुल 8 प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई । प्रतियोगिता के अंतिम दिन 24 सितंबर 2026 को कुल 3 रोमांचक इवेंट्स के फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें 4 किलोमीटर टीम परश्यूट प्रतिस्पर्धा के कड़े मुकाबले में मध्य रेलवे की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं दक्षिण पश्चिम रेलवे की टीम को रजत पदक और उत्तर रेलवे की टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

20 किलोमीटर पॉइंट रेस व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में उत्तर रेलवे के नीरज कुमार ने अपनी रफ्तार का जादू दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता। नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे के एसो ने रजत पदक और मध्य रेलवे के अथर्व अशोक पाटिल ने कांस्य पदक हासिल किया।

केरीन रेस प्रतीस्पर्धा में दक्षिण पूर्व रेलवे के अमीर रियाज ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि नॉर्दर्न रेलवे के विश्वजीत सिंह को रजत पदक और साउथ वेस्टर्न रेलवे के वेंकप्पा केनगलगट्टी को कांस्य पदक मिला।

प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर उत्तर रेलवे की टीम को ओवरऑल चैंपियन का गौरव प्राप्त किया। इसी प्रकार मध्य रेलवे की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन की बदौलत उत्तर रेलवे के नीरज कुमार को 'बेस्ट राइडर' (Best Rider) के खिताब से नवाजा गया।

महाप्रबंधक ,उत्तर पश्चिम रेलवे ने 63वीं अखिल भारतीय ट्रैक साइकिलिंग चौंपियनशिप के सफल आयोजन हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन को भी नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

चैंपियनशिप के समापन समारोह के दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक श्री अशोक माहेश्वरी, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री शिवेंद्र मोहन,मंडल रेल प्रबंधक जयपुर श्री रवि जैन,अध्यक्ष उत्तर पश्चिम रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री राजीव सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ,उत्तर पश्चिम रेलवे स्पोर्ट्स एशोसियेशन के सचिव एवं सचिव महाप्रबंधक श्री अनुज तायल, उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती अमृता शर्मा एवं अन्य पदाधिकारीगण, मान्यता प्राप्त यूनियनों के पदाधिकारी गण, विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण, उत्तर पश्चिम रेलवे ओएसडी स्पोर्ट्स श्री जितेंद्र कुमार सहित प्रतिभागी खिलाड़ी एवं आयोजन समिति के अधिकारी, कर्मचारी एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
पश्चिम मध्य रेल की 9वीं राज्य स्काउट्स एवं गाइड्स रैली का आयोजन 1 से 5 नवंबर तक भोपाल में

: पश्चिम मध्य रेल की 9वीं राज्य स्काउट्स एवं गाइड्स रैली का आयोजन 1 से 5 नवंबर तक भोपाल में

पॉवरग्रिड पश्चिमी क्षेत्र-I ने जीता अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 का खिताब

: पॉवरग्रिड पश्चिमी क्षेत्र-I ने जीता अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 का खिताब

शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां

: शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां

12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल

: 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल

यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा

: यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा

चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव

: चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव

‘अर्नब’ चक्रवात : मुख्यमंत्री नायडू ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा, कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

: ‘अर्नब’ चक्रवात : मुख्यमंत्री नायडू ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा, कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

चक्रवात अर्नब ने आंध्र तट पर किया लैंडफॉल, 150 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती हैं हवाएं

: चक्रवात अर्नब ने आंध्र तट पर किया लैंडफॉल, 150 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती हैं हवाएं

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा— ‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार’

: पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा— ‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार’

चक्रवात ‘अर्नब’ के ओडिशा की ओर बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट, 313 रिस्पॉन्स टीमें तैनात : सुरेश पुजारी

: चक्रवात ‘अर्नब’ के ओडिशा की ओर बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट, 313 रिस्पॉन्स टीमें तैनात : सुरेश पुजारी

X