उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में 23 वर्षीय महिला ने दो CRPF कर्मियों समेत चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
अमरोहा के एसपी लखन सिंह के मुताबिक, 22 और 23 सितंबर की दरमियानी रात हसनपुर पुलिस को एक फार्महाउस में महिला के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती किए जाने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। जांच में सामने आया कि महिला अपने दो परिचितों, CRPF के हेड कांस्टेबल मोहित और इंस्पेक्टर लालाराम के साथ अमरोहा आई थी। दोनों एक अन्य परिचित संजय से मिलने गेस्ट हाउस पहुंचे थे, जबकि प्रमोद उनके लिए खाना लेने गया था।
महिला की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाली भूमिका के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी और सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
मामले की जांच जारी है।