Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

मनोरंजन

5 बार बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं यह हिरोइन, कभी 30 रुपये के लिए बेचती थीं कॉफी

Updated on Wednesday, September 23, 2026 11:57 AM IST

भारतीय सिनेमा में अपनी सशक्त अदाकारी से लोहा मनवाने वाली यह दिग्गज अभिनेत्री के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। यह देश की इकलौती ऐसी कलाकार हैं, जिन्होंने 5 बार ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता है। आइए आपको इस अदाकारा का नाम बताते हैं।


कौन है यह अदाकारा?
भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने का ऑल-टाइम रिकॉर्ड शबाना आजमी के नाम दर्ज है। उन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में एक या दो बार नहीं, पांच बार यह सम्मान अपने नाम किया है।


इन फिल्मों के लिए मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड
अंकुर (1974) – पहली फिल्म और पहला नेशनल अवॉर्ड।

अर्थ (1982) – महेश भट्ट की इस फिल्म में शादीशुदा जीवन के दर्द को पर्दे पर उतारा।

खंडहर (1983) – मृणाल सेन की फिल्म में संजीदा अभिनय के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड।

पार (1984) – गौतम घोष की फिल्म में 'रामा' के किरदार के लिए मिला चौथा अवॉर्ड।

गॉडमदर (1998) – माफिया क्वीन 'रामबाई' के किरदार से सभी को चौंका दिया और 5वां अवॉर्ड अपने नाम किया।


30 रुपये दिहाड़ी पर बेचा करती थीं कॉफी
शबाना आजमी भले ही प्रख्यात कवि कैफी आजमी और थिएटर आर्टिस्ट शौकत आजमी की बेटी थीं, लेकिन उन्होंने कॉलेज के दिनों में पॉकेट मनी के लिए मुंबई के एक पेट्रोल पंप पर 'कॉफी प्रमोटर' के रूप में काम किया था। वह पेट्रोल पंप पर आने वाले लोगों को कॉफी बेचा करती थीं और इसके बदले उन्हें रोजाना 30 रुपये मिलते थे।


FTII से पढ़ाई और 'अंकुर' से धमाकेदार डेब्यू
शबाना ने पुणे के 'फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया' (FTII) से एक्टिंग का कोर्स किया और वहां से गोल्ड मेडल हासिल किया। साल 1974 में निर्देशक श्याम बेनेगल की फिल्म 'अंकुर' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। अपनी पहली ही फिल्म में उन्होंने एक ग्रामीण महिला का ऐसा जीवंत अभिनय किया कि हर कोई देखता रह गया और उन्हें उनका पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।


आज हैं भारतीय सिनेमा की 'क्वीन'
5 बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने के अलावा उन्हें भारत सरकार की तरफ से पद्म श्री और पद्म भूषण से भी नवाजा जा चुका है।


अमिताभ बच्चन और ममूटी के नाम भी है रिकॉर्ड
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ सुपरस्टार ममूटी सबसे ज्यादा बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड पाने वाले कलाकार हैं। दोनों को चार बार यह पुरस्कार मिल चुके हैं।

 

Have something to say? Post your comment
दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

: बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

X