Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

पंजाब

गुरदासपुर में भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा, BJP-AAP वर्कर हुए आमने-सामने

Updated on Sunday, September 20, 2026 19:31 PM IST

गुरदासपुर : भाजपा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा गुरदासपुर में इकबाल सिंह लालपुरा, रविकरण काहलों, मनोरंजन कालिया, जिला प्रधान बघेल सिंह, मंडल प्रधान रिक्की मंहत, भाजपा नेता रजिन्द्र बिटटा, भाजपा नेत्री विंदिया सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों की अगवाई में निकाली गई। स्थानीय हनुमान चौक से यह नशा मुक्त पंजाब यात्रा सफलता पूर्व शुरू हुई पंरतु गत रात भाजपा द्वारा सारे शहर में भाजपा के लगें झंडों को किसी ने उतार कर सड़कों पर फैंक दिया था। जबकि यात्रा को लेकर पुलिस ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी।

पुलिस ने इस भाजपा यात्रा को लेकर सख्त सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी पंरतु जैसे ही भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा गांव तिबड़ में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम संबंधी बब्बेहाली नहर पुल पर पंहुची तो वहां पहले से ही आम आदमी पार्टी के वर्कर काले झंड़े लेकर खड़े थे तथा पुलिस को बंद कर रखा था। भाजपा वर्कर तथा आप वर्कर में तीखी व जोरदार नारेबाजी हुई। पंरतु पुलिस ने कोशिश कर पुल पर से रास्ता क्लीयर करवा कर यात्रा को निकाल दिया। पंरतु सड़क के देानो तरफ खड़े आप वर्करों ने जम कर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी जारी रखी।

पठानकोट के बाद दीनानगर तथा आज बब्बेहाली पुल पर यात्रा का विरोध यह स्पष्ट करता है कि यह एक साजिश अधीन पंजाब को बर्बाद करने की साजिश है। भाजपा इस साजिश का भी पर्दाफाश करेगी तथा पंजाब को नशा मुक्त बनाने में जरूर सफल होगी। उन्होने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में शुरू की गई ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान आज तीसरे दिन गुरदासपुर के हनुमान चौक में आयोजित प्रभावशाली रैली को संबोधित करते हुए भाजपा संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य तथा राष्ट्र्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह लालपुरा ने पंजाब को नशे की गुलामी से मुक्त कराने का संकल्प दोहराया और नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नशा मुक्त यात्रा को आम लोगों से स्वत: मिल रहे व्यापक समर्थन से मान सरकार और आम आदमी पार्टी में इतनी बौखलाहट पैदा हो गई है कि वे इस नशा विरोधी यात्रा को काले झंडे दिखाते समय यह भी भूल गए कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ लोगों में जागरूकता पैदा करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ द्वारा यात्रा को काले झंडे दिखाने की घटनाओं से यह स्पष्ट हो गया है कि मान सरकार नशे का खात्मा नहीं चाहती और नशे के कारोबारियों के पक्ष में खड़ी है।

सरदार लालपुरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले तीन महीने में नशा खत्म करने का वादा किया था, लेकिन साढ़े चार साल बाद भी पंजाब में नशा गलियों तक पहुंचा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार के अपने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा भी नशा खत्म करने में असफलता स्वीकार करना सरकार के दावों पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे के साथ-साथ गैंगस्टरवाद, अपराध और विभिन्न वर्गों की समस्याएं भी गंभीर चुनौतियां बनी हुई हैं। भाजपा पंजाब को सुरक्षित, नशा मुक्त और विकसित बनाने के लिए डबल इंजन सरकार के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने पंजाब के लोगों, विशेषकर माताओं-बहनों और युवाओं से अपील की कि वे पार्टीबाजी से ऊपर उठकर ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ का हिस्सा बनें और इसे व्यापक जन आंदोलन बनाएं। उन्होंने कहा, नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल भाजपा की नहीं, पंजाब के हर परिवार की लड़ाई है।

उन्होंने कहा कि नशा पंजाब के लिए गंभीर समस्या है। यहां पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी नशे की चपेट में आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज जेलें सुधार केंद्र बनने के बजाय सत्ता के संरक्षण में नशे के कारोबार का केंद्र बन चुकी हैं। नशा विरोधी यात्रा को काले झंडे दिखाने वालों से सवाल करते हुए उन्होंने कहा, आप नशे के कारोबारियों का साथ क्यों दे रहे हैं? यदि आप वास्तव में नशा विरोधी हैं तो हमारे साथ आइए, हमारे साथ चलिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग भाजपा की ओर देख रहे हैं और नशे को कोई खत्म कर सकता है तो वह भाजपा ही है। उन्होंने लोगों से इस अभियान में सहयोग देने और इसे गांव-गांव तक ले जाने का आह्वान किया।

भाजपा के जिला गुरदासपुर अध्यक्ष बघेल सिंह ने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए इसकी जड़ तक पहुंचना होगा। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई कठिन जरूर है, लेकिन असंभव नहीं। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त पंजाब भाजपा का संकल्प है और देश को नशे की गुलामी से मुक्त कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर रैली में पंजाब भाजपा के सचिव सूरज भारद्वाज, अंकुश महाजन, राजेश हनी, रिक्की, रोहित महाजन और प्रवीण कुमार भी मौजूद थे। इकबाल सिंह लालपुरा और भाजपा नेताओं ने नशे की मार झेल रहे परिवारों से की मुलाकात कर उन्हे हर सहयोग देने का आश्वासन दिया।

 

Have something to say? Post your comment
शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

: तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

: पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

: कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

: विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

: पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

X