Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

पंजाब

'कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य नहीं', अमृतसर में एएसआई की हत्या पर बोले कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी

Updated on Friday, September 18, 2026 18:51 PM IST

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने शुक्रवार को अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह की हत्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस घटना से पता चलता है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य नहीं है। कांग्रेस सांसद ने केंद्र व राज्य सरकार से कड़े कदम उठाने की भी मांग की। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने समाचार एजेंसी से कहा, "यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक पुलिसकर्मी को गोली मारी गई और उनकी जान चली गई। इससे अधिक दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है? यह साफ दिखाता है कि कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य नहीं है।" उन्होंने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और यहां बाहरी ताकतों, खासकर हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान का हस्तक्षेप रहता है। ड्रोन के जरिए ड्रग्स और हथियार भी आते हैं। इसलिए, केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की यह जिम्मेदारी है कि वे यह सुनिश्चित करें कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत मजबूत और दुरुस्त रहे।


अमृतसर के भगतनवाला में ड्यूटी के दौरान एएसआई हरजीत सिंह की मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 3 बजे हुई, जब हमलावर अधिकारी के पास पहुंचे और बहुत करीब से उन पर कई गोलियां चलाईं। हमले के बाद हरजीत सिंह को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वह तरनतारन जिले के रहने वाले थे।


पुलिस ने गोलीबारी की परिस्थितियों और हमलावरों की पहचान के बारे में जांच शुरू कर दी है।
वहीं, पंजाब में ड्रग्स की स्थिति पर मनीष तिवारी ने कहा कि राज्य को अभी भी एक गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई कहता है कि आज पंजाब में ड्रग्स की समस्या नहीं है, तो वह पंजाब के लोगों को गुमराह कर रहा है।


मनीष तिवारी ने कहा, "जब 1995 में पंजाब में आतंकवाद का दौर खत्म हुआ, तो पाकिस्तान ने नार्को-टेररिज्म का दौर शुरू कर दिया। लोगों को यह पूरी तरह समझने में लगभग डेढ़ दशक लग गया कि क्या हो रहा था। 2009-2010 तक, लोगों को यह एहसास होने लगा कि यह पंजाब और देश को कमजोर करने की एक सोची-समझी साजिश थी। उसके बाद अलग-अलग सरकारों ने स्थिति को किसी तरह नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन अगर कोई कहता है कि आज पंजाब में ड्रग्स की समस्या नहीं है, तो वह पंजाब के लोगों को गुमराह कर रहा है।"
उन्होंने कहा, "यह सिर्फ पंजाब की बात नहीं है। आज पूरा उत्तरी क्षेत्र, जिसमें चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा शामिल हैं, ड्रग्स की एक बहुत गंभीर और संवेदनशील समस्या का सामना कर रहा है।"

Have something to say? Post your comment
शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

: तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

: पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

: कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

: विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

: पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

X