Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

राष्ट्रीय

प्राथमिक शिक्षक शिक्षा सर्टिफिकेट कोर्स लॉन्च, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा-शिक्षकों को कौशल और क्षमता से लैस करने का उद्देश्य

Updated on Friday, September 18, 2026 16:20 PM IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने प्राथमिक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छह माह का प्राथमिक शिक्षक शिक्षा (पीटीई) सर्टिफिकेट (ब्रिज) कोर्स शुरू किया है। इस कोर्स का उद्देश्य शिक्षकों को ऐसे कौशल और क्षमता से लैस करना है, जिससे वे छात्रों को बेहतर शिक्षा और आजीवन सीखने के अवसर प्रदान कर सकें।

यह ब्रिज कोर्स बुधवार को लॉन्च किया गया और इसका संचालन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) के माध्यम से किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, यह कोर्स शिक्षकों को बाल-केंद्रित, समावेशी और बच्चों के विकास के अनुरूप शिक्षण पद्धतियां अपनाने में मदद करेगा, जिससे प्राथमिक और आधारभूत शिक्षा की गुणवत्ता मजबूत होगी।

यह कोर्स विशेष रूप से उन कार्यरत प्राथमिक विद्यालय शिक्षकों के लिए तैयार किया गया है, जिनके पास बीएड की डिग्री है। यह उन्हें प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ाने के लिए आवश्यक प्रमाणन प्राप्त करने का अवसर देगा। अधिकारियों ने बताया कि यह एक विशेष पेशेवर प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जो शिक्षकों को कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को प्रभावी ढंग से पढ़ाने के लिए जरूरी कौशल और दक्षताएं विकसित करने में मदद करेगा।

यह कोर्स राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के ढांचे के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें शैक्षणिक अध्ययन के साथ कम से कम 10 दिन की ऑनलाइन संपर्क कक्षाएं और 20 दिन का स्कूल आधारित प्रशिक्षण शामिल होगा। कोर्स का उद्देश्य शिक्षकों को छोटे बच्चों की विविध शिक्षण आवश्यकताओं को समझने और उनके अनुसार शिक्षण करने में सक्षम बनाना है। इसमें छह सैद्धांतिक विषय और स्कूल आधारित प्रायोगिक प्रशिक्षण (प्रैक्टिकम) शामिल हैं, जिससे शिक्षण सिद्धांत और कक्षा शिक्षण के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो सके।

अधिकारियों के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने 8 अप्रैल 2024 को देवेश शर्मा बनाम भारत संघ मामले में दिए गए फैसले में एनसीटीई को ऐसे प्राथमिक शिक्षकों के लिए ब्रिज कोर्स तैयार करने का अधिकार दिया था, जिनकी नियुक्ति तो हो गई थी, लेकिन उनके पास डीएलएड की योग्यता नहीं थी। इसके बाद यह ब्रिज कोर्स उन कार्यरत प्राथमिक शिक्षकों के लिए तैयार किया गया, जिनकी नियुक्ति 28 जून 2018 से 11 अगस्त 2023 के बीच बीएड डिग्री के आधार पर प्राथमिक कक्षाओं (कक्षा 1 से 5) में पढ़ाने के लिए हुई थी।

यह कोर्स विशेष रूप से उन शिक्षकों के लिए है, जिनकी नियुक्तियां एनसीटीई की 28 जून 2018 की अधिसूचना के तहत संरक्षित हैं। कोर्स में सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों प्रकार के प्रशिक्षण शामिल होंगे, जिनका फोकस आधारभूत शिक्षा के सिद्धांतों पर रहेगा। इस कोर्स की पढ़ाई हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में होगी। हालांकि, शिक्षक सार्वजनिक परीक्षा (थ्योरी) में संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में से किसी भी भाषा में उत्तर लिख सकेंगे। शिक्षा मंत्रालय का मानना है कि यह पहल प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की क्षमता को और मजबूत करेगी तथा देश में गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

Have something to say? Post your comment
पश्चिम मध्य रेल की 9वीं राज्य स्काउट्स एवं गाइड्स रैली का आयोजन 1 से 5 नवंबर तक भोपाल में

: पश्चिम मध्य रेल की 9वीं राज्य स्काउट्स एवं गाइड्स रैली का आयोजन 1 से 5 नवंबर तक भोपाल में

पॉवरग्रिड पश्चिमी क्षेत्र-I ने जीता अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 का खिताब

: पॉवरग्रिड पश्चिमी क्षेत्र-I ने जीता अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 का खिताब

शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां

: शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां

12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल

: 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल

यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा

: यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा

चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव

: चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव

‘अर्नब’ चक्रवात : मुख्यमंत्री नायडू ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा, कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

: ‘अर्नब’ चक्रवात : मुख्यमंत्री नायडू ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा, कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

चक्रवात अर्नब ने आंध्र तट पर किया लैंडफॉल, 150 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती हैं हवाएं

: चक्रवात अर्नब ने आंध्र तट पर किया लैंडफॉल, 150 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती हैं हवाएं

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा— ‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार’

: पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा— ‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार’

चक्रवात ‘अर्नब’ के ओडिशा की ओर बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट, 313 रिस्पॉन्स टीमें तैनात : सुरेश पुजारी

: चक्रवात ‘अर्नब’ के ओडिशा की ओर बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट, 313 रिस्पॉन्स टीमें तैनात : सुरेश पुजारी

X