Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

मनोरंजन

पाकिस्तानी एक्टर ने किया कटरीना कैफ का सपोर्ट, कहा- अगर महिला पुरुष के पैमाने पर खरी नहीं उतरी तो...

Updated on Thursday, September 17, 2026 14:39 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं। कटरीना ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। एक्टर विकी कौशल संग शादी के बाद कटरीना ने अपने काम के साथ-साथ अपनी मैरिड लाइफ को भी अच्छे से बैलेंस किया। वहीं, अब कटरीना और विकी एक प्यारे से बेटे विहान के माता-पिता हैं। कटरीना ने पिछले साल नवंबर में विहान का स्वागत किया था। मां बनने के बाद से लाइमलाइट से दूर हैं। हाल ही में कटरीना अपने पति विकी के साथ मुकेश और नीता अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान की कटरीना की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही वो अपने लुक यानी बढ़े हुए वजन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। ऐसे में अब कटरीना के साथ फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' के को-स्टार और पाकिस्तानी एक्टर अली जफर उनके समर्थन में सामने आए हैं और ट्रोलर्स को जमकर लताड़ लगाई है।

 अली ने की कटरीना को बॉडी शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स की आलोचना की
पाकिस्तानी एक्टर अली जफर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की कटरीना कैफ को सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि वह सालों से ऐसी ट्रोलिंग के खिलाफ आवाज उठाते आ रहे हैं, जिसमें उनकी पाकिस्तानी साथी माहिरा खान और अन्य लोगों को निशाना बनाया गया था। अली जफर ने कहा, 'आज मैं बात करने जा रहा अपनी कोलीक बॉलीवुड स्टार, जिनके साथ मैंने बॉलीवुड में काम किया था। बहुत ज्यादा बातें हो रही हैं कि पहले ऐसे दिखती थीं, अब ऐसी दिखती हैं। तो मैंने पहले भी इस पर बारे में बात की है। अपने यहां साथ में काम करने वाली एक्ट्रेसेस जैसे माहिरा खान और ऐसी बहुत सारी महिलाओं को बोला है, जिनको लेकर सवाल उठे कि वो पहले ऐसी दिखती थीं अब ऐसी दिखती हैं।'

हम सभी को अपने अंदर झांक कर देखना चाहिए
अली जफर ने आगे कहा, ' मैं इसलिए ये सारी बातें नहीं कर रहा कि मैं कोई तोप हूं। बस ये कहना चाहता हूं कि हम सभी को अपने अंदर झांक कर देखना चाहिए। खासकर एक पुरुष के तौर पर, अगर मैं इस बारे में बात कर रहा हूं, तो मुझे लगता है कि हमारे लिए अपने अंदर झांकना और जरूरी सुधार करना बहुत महत्वपूर्ण है। हम सभी ने जिंदगी में गलतियां की हैं; कोई भी परफेक्ट नहीं है, लेकिन उन गलतियों को पहचानना और उन्हें सुधारना जरूरी है। वहीं, अगर हम पुरुषों के बीच बात करें, तो पुरुष होने के नाते हमें जो विशेषाधिकार मिलता है और जिस तरह से हम एक महिला, उसके शरीर, उसके सोचने के तरीके और उसके जीने के तरीके को देखते हैं, अगर वह हमारे बनाए गए मानकों पर खरी नहीं उतरती, तो हम तुरंत उस महिला को नीचा दिखाना शुरू कर देते हैं।'

आज के दौर में हर इंसान संघर्षों से गुजर रहा होता है
अली ने सुंदरता के पैमानों के बारे में भी बात की। पाकिस्तानी एक्टर ने कहा, 'यह गलत है; चीजों को देखने का यह सही तरीका नहीं है। आज के दौर में हर इंसान संघर्षों से गुजर रहा होता है। हमें ये भी पता नहीं होता कि वो अपने जीवन में किन-किन परिस्थितियों का सामना कर रहा है। इसलिए, हमें लोगों के प्रति दयालु, करुणामय, समझदार, स्वीकार करने वाला और हर किसी की सराहना करने वाला होना चाहिए। एक समय ऐसा आया जब महिलाओं से 'जीरो फिगर' की उम्मीद की जाने लगी और पुरुषों से भी 'सिक्स-पैक एब्स' की उम्मीदें अवास्तविक हैं। वे सेहतमंद नहीं हैं। हर समय दूसरों की आलोचना करना सही नहीं है। वे सभी इंसान हैं और हममें एक-दूसरे के प्रति अच्छा व्यवहार करने की क्षमता है।' अली जफर का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स के कई रिएक्शन आ रहे हैं। साथ ही इस पर कमेंट कर ज्यादातर लोग अली की बात पर सहमति जताते दिख रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

: बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

X