Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

राष्ट्रीय

SEMICON India 2026: पीएम मोदी ने कहा- ‘भारत में तेज़ी से हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग को दे रहा नई ताकत’

Updated on Thursday, September 17, 2026 14:01 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि दुनिया को मैन्युफैक्चरिंग के लिए नई और भरोसेमंद लोकेशंस की जरूरत महसूस हो रही है। भारत इसके लिए खुद को लगातार तैयार कर रहा है। उन्होंने बताया तेज़ी से हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास से भारत के लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को नई ताकत मिल रही है। पीएम मोदी ने कहा भारत हर वो कदम उठा रहा है, जो हमें सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का एक ‘preferred destination’ बनाए।

नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में SEMICON India 2026 को संबोधित करते हुए उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था और वैश्विक भरोसे में वृद्धि का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है… दुनिया का भारत पर भरोसा भी बढ़ रहा है… अगर हम पिछले 15 दिनों पर नज़र डालें, तो हमें अंदाज़ा हो जाएगा कि भारत किस दिशा में आगे बढ़ रहा है और किस गति से प्रगति कर रहा है।”

फिनटेक और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की उपलब्धियां

पीएम मोदी ने हाल की प्रगति का जिक्र करते हुए बताया कि सिर्फ 10 दिन पहले मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट आयोजित हुआ था। वहां एजेंटिक एआई, टोकनाइजेशन और क्वांटम टेक्नोलॉजी के जरिए समावेशी वित्त पर चर्चा हुई। उन्होंने आगे कहा, “इसी दौरान भारत में लगभग 3,000 किलोमीटर के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पूरी तरह से चालू हो गए। मैं सितंबर के इन 10 दिनों की बात कर रहा हूं, न कि अतीत की किसी घटना की। इससे देश भर में आवाजाही तेज़ होगी, लॉजिस्टिक्स में सुधार होगा और मैन्युफैक्चरिंग को नई ताकत मिलेगी।”

विश्वकर्मा जयंती और पीएम विश्वकर्मा योजना का संयोग

प्रधानमंत्री मोदी ने आज विश्वकर्मा जयंती होने और पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भारत की सदियों पुरानी सृजन और निर्माण की परंपरा को 21वीं सदी की तकनीक और विजन से जोड़ता है। उन्होंने कहा, “आज विश्वकर्मा जयंती भी है। मैं सभी देशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हमारी परंपरा में भगवान विश्वकर्मा को सृजन और निर्माण की शक्ति का प्रतीक माना जाता है। और देखिए संयोग की बात: आज ही ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ भी शुरू की जा रही है। एक तरफ हमारे पास निर्माण की सदियों पुरानी परंपरा है और दूसरी तरफ 21वीं सदी की टेक्नोलॉजी और विजन है। यही हमारे आत्मनिर्भर और विकसित भारत के विजन के पीछे की प्रेरणा भी है।”

SEMICON India 2026 का पांचवां संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने SEMICON India के पांचवें संस्करण में सभी प्रतिभागियों और विदेश से आए मेहमानों का हार्दिक स्वागत किया। यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 17 से 19 सितंबर तक यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में ‘सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग द इकोसिस्टम’ थीम पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश के सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने पर फोकस किया जाएगा

Have something to say? Post your comment
पश्चिम मध्य रेल की 9वीं राज्य स्काउट्स एवं गाइड्स रैली का आयोजन 1 से 5 नवंबर तक भोपाल में

: पश्चिम मध्य रेल की 9वीं राज्य स्काउट्स एवं गाइड्स रैली का आयोजन 1 से 5 नवंबर तक भोपाल में

पॉवरग्रिड पश्चिमी क्षेत्र-I ने जीता अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 का खिताब

: पॉवरग्रिड पश्चिमी क्षेत्र-I ने जीता अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 का खिताब

शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां

: शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां

12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल

: 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल

यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा

: यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा

चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव

: चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव

‘अर्नब’ चक्रवात : मुख्यमंत्री नायडू ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा, कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

: ‘अर्नब’ चक्रवात : मुख्यमंत्री नायडू ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा, कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

चक्रवात अर्नब ने आंध्र तट पर किया लैंडफॉल, 150 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती हैं हवाएं

: चक्रवात अर्नब ने आंध्र तट पर किया लैंडफॉल, 150 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती हैं हवाएं

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा— ‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार’

: पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा— ‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार’

चक्रवात ‘अर्नब’ के ओडिशा की ओर बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट, 313 रिस्पॉन्स टीमें तैनात : सुरेश पुजारी

: चक्रवात ‘अर्नब’ के ओडिशा की ओर बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट, 313 रिस्पॉन्स टीमें तैनात : सुरेश पुजारी

X