Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन • शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

मनोरंजन

भजन गायक अनूप जलोटा ने लॉन्च किया ‘भक्तिद्वार’ ऐप, बोले-यह शांति का द्वार है

Updated on Monday, September 14, 2026 13:06 PM IST

मुंबई : पद्मश्री से सम्मानित मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा ने भक्ति और आध्यात्मिकता को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक नई पहल की है। उन्होंने 'भक्तिद्वार टेलीविजन ऐप' लॉन्च किया और इसके लोगो का अनावरण किया। यह प्लेटफॉर्म लोगों को भक्ति, आध्यात्मिक और सनातन धर्म से जुड़े कंटेंट एक ही जगह उपलब्ध कराएगा।

अनूप जलोटा ने इस पहल की तारीफ करते हुए बताया कि आज की तनाव भरी जिंदगी में भक्ति और अध्यात्म लोगों को सुकून देने का काम कर सकते हैं।

लॉन्च इवेंट में अनूप जलोटा ने कहा, ''मैं खुद भक्तिद्वार में प्रवेश कर चुका हूं। यह सिर्फ एक ऐप नहीं है, बल्कि भक्ति, खुशी और शांति का द्वार है। आज लोग तनाव, चिंता और मानसिक दबाव से गुजर रहे हैं। ऐसे समय में भगवान को याद करना, भजन सुनना और अध्यात्म से जुड़ना मन को सच्ची शांति दे सकता है। मेरा मानना है कि भक्तिद्वार लाखों लोगों को अध्यात्म से जोड़ेगा और उनकी जिंदगी में सकारात्मकता लेकर आएगा।''

अनूप जलोटा ने कहा, ''आज की युवा पीढ़ी के बीच भक्ति संगीत और आध्यात्मिक कंटेंट को लेकर दिलचस्पी बढ़ रही है। जब इंसान तनाव में होता है, तब भगवान को याद करने और भक्ति में डूबने से बड़ा सुकून शायद ही कुछ हो। 'भक्तिद्वार' इसी सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाने वाली एक शानदार पहल है।''

'भक्तिद्वार टेलीविजन ऐप' के फाउंडर दिनेश असोपा ने इस मौके पर अनूप जलोटा का उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा, '''भक्तिद्वार' मेरे लिए सिर्फ एक डिजिटल प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि करीब एक दशक से देखा गया सपना है। इस सपने को हकीकत में बदलने में उन्हें लगभग 10 साल का समय लगा।

दिनेश असोपा ने कहा, ''मैं पिछले 10 साल से इस ऐप पर काम कर रहा हूं। हमारा मकसद केवल एक और ओटीटी प्लेटफॉर्म बनाना नहीं था, बल्कि ऐसा डिजिटल मंच तैयार करना था, जहां लोगों को भक्ति, आध्यात्म और सनातन धर्म से जुड़ा कंटेंट एक ही जगह पर उपलब्ध हो सके। आज इस सपने को हकीकत में बदलते देखना मेरे लिए बेहद खास पल है।''

'भक्तिद्वार' के लिए तैयार की गई कई खास सीरीज का निर्देशन फिल्ममेकर जयदेव चक्रवर्ती ने किया है। इन शो में आध्यात्मिक विषयों को आज के दौर के हिसाब से पेश करने की कोशिश की गई है।

 

Have something to say? Post your comment
दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

: बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

X